---Advertisement---

G20 Summit Delhi: वीकेंड पर बाहर जाने से पहले जरूर देख लें दिल्ली पुलिस की नई एडवाइजरी, वरना बाद में हो सकती है मुश्किल!

G20 Summit Delhi: G-20 सम्मेलन से पहले दिल्ली पुलिस ने नई ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है8-10 सितंबर तक कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 1, 2023 5:16 अपराह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit Delhi: दिल्ली में होने वाली G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) की तैयारियां अब लगभग पूरी हो चुकी हैं। क्योंकि, बैठक में अमेरिका, रूस और चीन जैसे बड़े देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, इसलिए दिल्ली में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर नई दिल्ली और आसपास के क्षेत्र को किले में तब्दील किया जा रहा है।

‘सड़क के बजाय मेट्रो से करें सफर’

इसी बीच दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। अगर आप इस विकेंड दिल्ली में हैं, या दिल्ली से कही बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार एडवाइजरी जरूर पढ़ लें। इस विकेंड ट्रैफिक पुलिस की रिहर्सल्स के चलते दिल्ली में कई रास्ते बंद रहेंगे। पुलिस ने लोगों से अपील की है इस वीकेंड वे सड़क के बजाय मेट्रो से सफर करें।

इन रास्तों पर बंद रहेगा यातायात

एडवाइजरी के मुताबिक, इस विकेंड सी-हेक्सागन, जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, भैरों मार्ग, टॉल्स्टॉय मार्ग, विवेकानंद मार्ग, बाराखंभा रोड और जनपथ-कर्तव्य पथ बंद रहेंगे। क्योंकि, ट्रैफिक पुलिस की रिहर्सल्स अगल-अलग समय पर होगी, इसलिए पूरा दिन इन रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक रिहर्सल सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

पुलिस ने बताया कि रविवार को महात्मा गांधी मार्ग, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट चौक, शांति वन चौक, सलीम गढ़ बाईपास, भैरों रोड, रिंग रोड, मथुरा रोड, शेरशाह रोड, सी-हेक्सागन और मानसिंह स्क्वायर पर भी ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। इस दौरान निजी वाहन, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी चालक सिर्फ यात्रियों को नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक ही ले जा पाएंगे।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर दिल्ली पुलिस के विशेष CP सुरक्षा मधुप तिवारी ने कहा, “जी20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। पुलिस ने इस आयोजन के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था की योजना बनाई है। ये सुरक्षा व्यवस्था विभिन्न आयामों को कवर करती है चाहे वह हवाई अड्डों की सुरक्षा हो, विभिन्न आयोजन स्थलों की सुरक्षा हो या ठहरने के स्थानों की सुरक्षा हो… सुरक्षा के कई उपाय किए गए हैं। सीएपीएफ और एनएसजी जैसी विशेष एजेंसियों की सहायता भी ली गई है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026