---Advertisement---

Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन दिल्ली में बंद रहेंगे ये रास्ते, जाम से बचना है तो पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Independence Day 2023: दिल्ली में 15 अगस्त में कार्यक्रम को देखते हुए कुछ रास्तों को बंद किया गया है तो वहीं वैकल्पिक रास्ते हैं जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 14, 2023 10:42 पूर्वाह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: दिल्ली में 15 अगस्त के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में ट्रैफिक डायवर्जन और उन रास्तों की जानकारी दी गई है, जो 15 अगस्त (Independence Day 2023) के दिन बंद रहेंगे। इसके साथ ही वैकल्पिक रास्तों के बारे में भी बताया गया है, ताकि सुचारू आवाजाही सुनिश्चित की जा सके।

मंगलवार (15 अगस्त 2023) को लाल किले पर PM मोदी के ध्वजारोहण कार्यक्रम के चलते इसके आसपास के रास्ते तड़के सुबह 4 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इन रास्तों पर सुबह 10 बजे तक आवाजाही बंद रहेगी। यहां सिर्फ अधिकृत वाहनों को ही आने दिया जाएगा।

इन रास्तों पर बंद रहेगा यातायात

पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, एसपी मुखर्जी मार्ग, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड, चांदनी चौक रोड, एस्प्लेनेड रोड, नेताजी सुभाष मार्ग, ISBT से आईपी फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग और लोथियन रोड पर आवाजाही बंद रहेगी।

इसी तरह अगर आपकी गाड़ी पर स्वतंत्रता दिवस के लिए पार्किंग स्टिकर नहीं तो आप सिकंदरा रोड, निजामुद्दीन खत्ता, नेताजी सुभाष मार्ग, बीएसजेड मार्ग, ए प्वाइंट तिलक मार्ग, वे सी-हेक्सागोन, कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, मथुरा रोड, इंडिया गेट, जेएल नेहरू मार्ग और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड की ओर जाने से बचें।

आज रात से ही बंद हो जाएंगे ये रास्ते

ट्रैफिक एडवाइजरी में कुछ ऐसे रास्तों के बारे में भी बताया गया है जो आज (सोमवार) रात से बंद हो जाएंगे। इनमें निजामुद्दीन खत्ता, वजीराबाद ब्रिज, शांति वन की ओर ओल्ड यमुना ब्रिज और गीता कॉलोनी पुल शामिल हैं। इन रास्तों पर आज रात 12 बजे के बाद ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, जो मंगलवार सुबह 11 बजे तक बहाल किया जाएगा।

इसके अलावा डीटीसी सहित अंतरराज्यीय और स्थानीय सिटी बसों को भी ISBT कश्मीरी गेट और रिंग रोड -एनएच-24 (एनएच-9)/एनएच टी-पॉइंट (निजामुद्दीन खत्ता) के बीच रिंग रोड पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन रास्तों को कर पाएंगे प्रयोग

एडवाइजरी के मुताबिक, उत्तर से दक्षिण तक पहुंचने के लिए, यात्री अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, एसपी मार्ग, 11 मूर्ति, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुलन रोड, रानी झांसी रोड से वैकल्पिक मार्ग ले सकते हैं और उत्तरी दिल्ली में अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।

इसी तरह, पूर्व से पश्चिम की ओर जाने वाले यात्री NH-24 (NH-9) निजामुद्दीन खत्ता, बारापुला रोड, ऑलएमएस फ्लाईओवर रिंग रोड के नीचे, NH-24 (NH-9) निजामुद्दीन खत्ता, रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, राजेश पायलट मार्ग, पृथ्वीराय रोड, सफदरजंग रोड, कमल अतातुर्क मार्ग, पंचशील मार्ग, एसपी मार्ग/रिज रोड का इस्तेमाल कर पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026