---Advertisement---

UP News: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट तक दौड़ेगी रैपिड रेल! सरकार ने तैयारी की योजना, एयरपोर्ट मेट्रो पर फिलहाल रोक

UP News: दिल्ली से नोएडा के जेवर एयरपोर्ट तक जल्द ही रैपिड रेल दौड़ेगी। यूपी सरकार ने इसके लिए योजना तैयारी की है। जिस पर एयरपोर्ट मेट्रो से कम खर्च आएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 17, 2023 5:37 अपराह्न

jewar airport
Follow Us
---Advertisement---

UP News: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिवटी बढ़ाने को लेकर यूपी सरकार बड़ी परियोजना तैयार करने पर काम कर रही है। अब जानकारी सामने आई है की सरकार दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट के बीच रैपिड रेल दौड़ाने की तैयारी में है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने योजना भी तैयार कर ली है। जिस पर एयरपोर्ट मेट्रो से कम खर्च आ रहा है। ऐसे में सरकार ने फिलहाल मेट्रो परियोजना पर रोक लगा दी है।

एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर

जानकारी के मुताबिक, जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर बीते दिनों लखनऊ में एक बैठक हुई थी। राज्य मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए थे। बैठक में एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर काफी चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने जानकारी दी कि जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिवटी बढ़ाने को लेकर आज बैठक में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि हमारे पास कनेक्टिवटी के कई विकल्प हैं, लेकिन अंतिम फैसला सरकार लेगी।

ये भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: गुजरात के बाद राजस्थान में उत्पात मचा रहा ‘बिपरजॉय’, कई जिलों में हो रही भारी बारिश, तीन दिन तक अलर्ट

मोनो रेल भी अच्छा ऑप्शन

इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा, “चूंकि मेट्रो कॉरिडोर प्रोजेक्ट बहुत महंगा है, इसलिए प्रदेश सरकार ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। सरकार अनय विकल्पों को तलाश रही है और मोनो रेल उनमें से एक अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला फिसिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद लिया जाएगा। फिसिबिलिटी रिपोर्ट अगले दो महीने के अंदर आ जाएगी। “

मेट्रो परियोजना पर फिलहाल रोक

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट से ग्रेटर नोएडा की दूरी 32 KM की है। ऐसे में सरकार इसकी कनेक्टिविटी बढ़ाने पर काम कर रही है। पहले यहां पर मेट्रो कॉरिडोर बनाने पर चर्चा हो रही थी। लेकिन, ज्यादा लागत के चलते फिलहाल मेट्रो परियोजना को रोक दिया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मेट्रो कॉरिडोर पर करीब 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जबकि, रैपिड और मोनो रेल एक सस्ता विकल्प हैं। फिलहाल, फिसिबिलिटी रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर अंतिम फैसला होगा।

ये भी पढ़ें: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026