---Advertisement---

Weather Update: पूर्वी यूपी, दिल्ली एनसीआर में हल्की तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, जानें क्या है मौसम का हाल

Weather Update: देश के ज्यादातर राज्य भारी बारिश की चपेट में है। मौसम विभाग ने कई दिनों तक लगातार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पूर्वी यूपी और तटीय बिहार के क्षेत्रों के भी बारिश में भीगने की आशंका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 5, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: देश के ज्यादातर राज्य भारी बारिश की चपेट में है। मौसम विभाग ने कई दिनों तक लगातार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्र में भारी बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं पूर्वी यूपी और तटीय बिहार के क्षेत्रों के भी बारिश में भीगने की आशंका है। विभाग ने पहाड़ी राज्यों को लेकर कहा है कि यहां आगामी कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रह सकती है।

हल्की बारिश में भीग सकती है दिल्ली

विभाग की माने तो दिल्ली आज यानी पांच अगस्त को हल्की बारिश में भीग सकती है। वहीं इसके साथ ही दिल्ली से सटे एनसीआर के क्षेत्रों में भी हल्की बारिश होने की सूचना है। बता दें कि दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में जारी बारिश का यह क्रम आगामी कुछ दिनों तक बरकरार रह सकता है।

नहीं कम होंगी उत्तराखंड और हिमाचल की मुश्किलें

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल को लेकर भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग की माने तो पांच से सात अगस्त तक उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश देखी जा सकती है। जिसमें चमोली, देहरादून और नैनीताल जैसे जिले शामिल हैं। वहीं हिमाचल के कुल्लू समेत अनेक राज्यों में भी बारिश की आशंका है। ये वो राज्य हैं जो बारिश के मौसम के शुरु होने के साथ ही बारिश की चपेट में आ जाते हैं।

उत्तर प्रदेश समेत इन राज्यों में भी बिगड़ेगा मौसम

विभाग की माने तो देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। एक ओर जहां पूर्वी यूपी में हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं पश्चिमी क्षेत्र में मौसम के मिजाज बदलने की आशंका है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, ओडिशा, गोवा और कश्मीर में भी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 7, 2026

कल का मौसम 8 June 2026

जून 7, 2026

Delhi News

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

Anurag Dhanda

जून 7, 2026