---Advertisement---

Wrestlers Protest: पहलवानों ने स्थगित किया गंगा में मेडल प्रवाहित करने का कार्यक्रम, किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका, 5 दिन का मांगा समय

Wrestlers Protest: बृजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई जारी है। अपने आंदोलन के बीच अब पहलवानों ने बड़ा ऐलान किया है। अब वे अपने मेडल गंगा में बहा देंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 30, 2023 4:28 अपराह्न | Updated: मई 30, 2023 9:10 अपराह्न

Wrestlers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी आंदोलन के बीच हरिद्वार पहुंचे पहलवानों ने गंगा में मेडल प्रवाहित करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। किसान नेताओं के आग्रह पर पहलवानों ने अपना कार्यक्रम स्थगित किया है। न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक पहलवानों को मनाने के लिए भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत हरिद्वार पहुंचे थे और उन्होंने पहलवानों से 5 दिन का समय मांगा है। वहीं, पहलवानों ने अपने सभी मेडल उन्हे सौंप दिए हैं।

मेडल को लेकर भावुक दिखीं साक्षी-विनेश

अपने मेडल्स को गंगा में प्रवाहित करने के ऐलान के बाद सभी पहलवान अपने मेडल लेकर मंगलवार शाम हरिद्वार पहुंचे थे। गंगा में मेडल प्रवाहित करने से पहले हरिकी पौड़ी पर पहलवान खूब रोए। सभी पहलवान काफी देर तक अपने मेडल लेकर गंगा किनारे बैठे रहे। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उन्हें गंगा में मेडल प्रवाहित करने से रोक दिया है। इसके बाद किसान नेताओं के आग्रह पर पहलवानों ने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

गंगा में मेडल प्रवाहित करने का किया था ऐलान

बता दें कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई जारी है। अपने आंदोलन के बीच पहलवानों ने आज सुबह अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने का ऐलान किया था। इसकी जानकारी रेसलर विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने ट्विटर पर बताया था कि मंगलवार (30 मई) शाम छह बजे खिलाड़ी अपना मेडल हरिद्वार में गंगा में प्रवाहित कर देंगे। विनेश फोगाट ने ये ऐलान 28 मई को पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस के एक्शन के दो दिन बाद किया है।

‘इस देश में हमारा कुछ बचा ही नहीं है’

विनेश फोगाट ने ट्विटर पर एक पत्र शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, “हमारे साथ 28 मई को जो हुआ वो आप सबने देखा। हम महिला पहलवान ऐसा महसूस कर रही हैं जैसे इस देश में हमारा कुछ बचा ही नहीं है। फोगाट ने आगे लिखा, “हमें वो पल याद आ रहे हैं, जब हमने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीते थे। अब लग रहा है कि ये मेडल क्यों जीते थे। उन्होंने आगे लिखा, ये मेडल हमें नहीं चाहिए। हम इन मेडल को गंगा में बहाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Murder Case: वो चाकुओं से सरेराह घोंपता रहा और भीड़ तमाशा देखती रही, नाबालिग लड़की की हत्या से फिर दहली दिल्ली

आमरण अनशन का ऐलान

फोगाट ने मेडल प्रवाहित करने के बाद आमरण अनशन का भी ऐलान किया। उन्होंने लिखा, “इन मेडल के गंगा में बह जाने के बाद हमारे जीने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। इसलिए हम इंडिया गेट पर आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। फोगाट ने कहा, “इंडिया गेट हमारे उन शहीदों की जगह है जिन्होंने देश के लिए अपनी देह त्याग दी। हम उनके जितने पवित्र तो नहीं हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते वक्त हमारी भावना भी उन सैनिकों जैसी ही थी।”

गंगा में मेडल बहाने की बताई वजह

पत्र में पहलवानों ने इस मेडल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री को न सौंपकर गंगा में ही बहाने की वजह भी बताई है। उन्होंने लिखा, “हमारे सामने सवाल आया कि मेडल किसे लौटाएंगे। हमारी राष्ट्रपति को जो खुद एक महिला हैं। मन ने ना कहा, क्योंकि वह हमसे सिर्फ 2 किलोमीटर दूर बैठी सिर्फ देखती रहीं, लेकिन कुछ भी नहीं बोलीं।

वहीं, PM मोदी को मेडल न लौटाने की वजह बताते हुए पहलवानों ने लिखा, “प्रधानमंत्री हमें अपने घर की बेटियां बताते थे। उन्होंने एक बार भी अपने घर की बेटियों की सुध नहीं ली। बल्कि नई संसद के उद्घाटन में हमारा शोषण करने वाले को ही बुलाया। वह तेज सफेदी वाले चमकदार कपड़ों में फोटो खिंचवा रहा था। उसकी सफेदी हमें चुभ रही थी। मानो कह रही हो मैं ही तंत्र हूं।”

पहलवानों ने लोगों से की अपील

ट्विटर पर शेयर किए गए पत्र के आखिर में पहलवानों ने लोगों से अपील करते हुए लिखा, “अपवित्र तंत्र अपना काम कर रहा है और हम अपना काम कर रहे हैं। अब लोगों को सोचना होगा कि वह अपनी इन बेटियों के साथ हैं या इन बेटियों का उत्पीड़न करने वाले तेज सफेदी वाले तंत्र के साथ खड़े हैं।”

ये भी पढे़ं: Delhi Murder Case: शैतानी दिमाग और एक नंबर का दारूबाज, साहिल की सनक की गवाही दे रहा उसका इंस्टाग्राम अकाउंट

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mallikarjun Kharge

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026