---Advertisement---

Dhanteras 2025 पर सर्राफा बाजार में उथल-पुथल! सोने और चांदी की खरीदारी से पहले जरूर करें ये काम, साबित होगा फायदे का सौदा

Dhanteras 2025 पर सोने-चांदी की कीमत चेक करने के बाद ही सर्राफा बाजार से आभूषणों की खरीदारी करें। ऐसा करने पर आप बजट अनुसार योजना बनाकर करीदारी को फायदे का सौदा बना सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 18, 2025 10:47 पूर्वाह्न

Dhanteras 2025
Follow Us
---Advertisement---

Dhanteras 2025: त्योहारी सत्र में बाजारों की हलचल बढ़ गई है। इसमें प्रमुख रूप से जिक्र सर्राफा बाजार का हो रहा है जहां आज भारी उठा-पटक जारी है। धनतेरस पर सर्राफा बाजार में उथल-पुथल के बीच सोना आज 3600 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से महंगा हुआ है। वहीं चांदी की चमक फीकी हुई है और भाव आज 184900 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंच गया है।

ऐसे में यदि आप भी दिवाली से पहले मनाए जा रहे धनतेरस पर्व पर सोना या चांदी की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो रेट लिस्ट जरूर चेक कर लें। ऐसा करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है और आप अपने बजट के मुताबिक सोने या चांदी के आभूषण की खरीदारी कर अपने पर्व को खास बना सकते हैं।

धनतेरस सोने-चांदी की खरीदारी से पहले जरूर चेक करें रेट लिस्ट

सर्राफा बाजार में जारी उठा-पटक के बीच आज धनतेरस पर सोने की कीमत में उछाल दर्ज की गई है। खबरों के मुताबिक सोना आज 3600 रुपए प्रति 10 ग्राम की दर से महंगा हुआ है। हम आपको शहर दर शहर सोने की कीमत बताने की कोशिश करेंगे जिससे आपको समझने में आसानी हो सके।

शहर24 कैरेट22 कैरेट18 कैरेट
दिल्ली13293 रुपए12186 रुपए9721 रुपए
मुंबई13278 रुपए12171 रुपए9959 रुपए
चेन्नई13310 रुपए12201 रुपए10101 रुपए
कोलकाता13278 रुपए12171 रुपए9959 रुपए
भोपाल13283 रुपए12176 रुपए9964 रुपए
बेंगलुरु13278 रुपए12171 रुपए9959 रुपए
पटना13283 रुपए12176 रुपए9964 रुपए
हैदराबाद13278 रुपए12171 रुपए9959 रुपए
चंडीगढ़13293 रुपए12186 रुपए9974 रुपए

नोट– यहां दर्ज की गई सोने की कीमत प्रति 1 ग्राम की है।

सर्राफा बाजार में धनतेरस पर उथल-पुथल!

गौरतलब है कि सर्राफा बाजार में आज धनतेरस पर उथल-पुथल का दौर देखने को मिला है। परंपरागच रूप से सोना-चांदी को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि आज धनतेरस के दिन लोग जमकर सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी करते हैं। आज के दिन का खास महत्व को ध्यान में रखते हुए सबकी नजरें सर्राफा बाजार में टिकी थीं जहां सोने की कीमतों ने फिर रफ्तार पकड़ी और 132789 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं चांदी की चमक फिकी हुई और कीमत 184900 रुपए प्रति किग्रा पर पहुंचा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मार्च 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 4, 2026

Punjab News

मार्च 4, 2026

Rashifal 5 March 2026

मार्च 4, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 4, 2026