---Advertisement---

Dhirendra Shastri: हत्या की धमकी देने वाले लड़के को बागेश्वर बाबा का जवाब, कहा- ‘हम बरेली से ही तुम्हारी ठठरी बांधेंगे’

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अब अपनी मनोहर कथाओं के बदौलत छाप छोड़ चुके पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) को लेकर बीते दिन खूब खबरें बनी थी। उन्हें यूपी के बरेली के रहने वाले अनस अंसारी नामक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जान से मारने की धमकी दे डाली थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2023 1:33 अपराह्न

Dhirendra Shastri
Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: मध्य प्रदेश समेत देश के विभिन्न हिस्सों में अब अपनी मनोहर कथाओं के बदौलत छाप छोड़ चुके पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) को लेकर बीते दिन खूब खबरें बनी थी। उन्हें यूपी के बरेली के रहने वाले अनस अंसारी नामक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जान से मारने की धमकी दे डाली थी। जिसके बाद से हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से इस संबंध में शिकायत कर डाली और स्थानिय प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक को हिरासत में लेकर अपनी छानबीन शुरू कर दी।

अब खबर है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Shastri) ने अपनी कथा के दौरान इस युवक का जिक्र करते हुए उसका जवाब दिया है। उन्होंने राजस्थान के कोटा में आयोजित अपनी कथा के दौरान कहा कि “ठठरी के बरे हम बरेली आएंगे बरेली और वहीं से तुम्हारी ठठरी बांधेंगे।” पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान को लेकर भी खूब सुर्खियां बन रही हैं।

हम बरेली से ही तुम्हारी ठठरी बांधेंगे

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों राजस्थान के कोटा में है जहां उनकी रामकथा का आयोजन चल रहा है। बाते दिन बरेली के रहने वाले अनस अंसारी नामक एक युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से धीरेन्द्र शास्त्री को मारने की धमकी दे डाली थी। इस संबंध में अब बागश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री का बयान सामने आया है। अपनी कथा के दौरान ही उन्होंने इस घटना का जिक्र करते हुए कहा कि “बरेली में कोई है अनस अंसारी, उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाब को जान से मार देंगे, जैसे उनके बाप की खेती ना हो। हद हो गई यार.. ठठरी के बरे हम बरेली आएंगे बरेली और तुम्हारी ठठरी बांधेंगे वहीं से।” उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि अगर तुम्हारे हाथों हमारी मौत लिखी होगी तो हमें सहज स्वीकार है क्योंकि जिंदा रखना और मारना तो परमात्मा का काम है।

हम तो सनातन के सेवक हैं

धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री अपने सनातन संबंधी बयानों को लेकर खूब सुर्खियां बनाते हैं। एक बार फिर उन्होंने कोटा की धरती से कहा है कि हम तो सनातन के सेवक हैं। एक बात याद रखना माई डियर, हम मर जाएगे लेकिन सनातन और हिन्दू राष्ट्र की बात करना नहीं छोड़ेगे। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जब हम मरेंगे तब घर-घर से धीरेन्द्र कृष्ण क्रांति लेकर निकलेगा। ऐसे में हम देखेंगे कि तुम कितने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिटाओगे। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि सनातनी हिन्दुओं हमने अपने लिए प्राण की बाजी नहीं लगाई है। हम चाहते हैं कि आपकी बहन-बेटियां सुरक्षित रहें, हम चाहते हैं कि हमारी राम की यात्रा पर कोई पत्थर ना फेंके और हम इसलिए ललकारते हैं धर्म विरोधियों को। अंततः उन्होंने मुहावरे का जिक्र करते हुए कहा कि हाथी चले बाजार, कुत्ता भोंके हजार।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।         

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026