---Advertisement---

Dhirendra Shastri के भाई ने शादी में किया बवाल तो एमपी पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जानिए क्या है पूरा मामला

Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री फिर से सुर्खियों में हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपनी वजहों से नहीं, बल्कि अपने भाई की करतूत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 21, 2023 1:27 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम वाले बाबा के नाम प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र शास्त्री फिर से सुर्खियों में हैं। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार वह अपनी वजहों से नहीं, बल्कि अपने भाई की करतूत को लेकर विवादों में घिर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके भाई के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम पर एक दलित युवक की बारात में नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाने का आरोप लगा था। इस शादी में उन्होंने पिस्टल को लहराते हुए कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालीग्राम पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

Dhirendra Shastri के भाई पर क्या हैं आरोप?

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में अहिरवार परिवार में एक लड़की की शादी थी। इस शादी में बिना निमंत्रण के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालीग्राम पहुंचे और नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अभद्रता की और हाथ में पिस्टल लहराते भी दिखे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। यह भी कहा जा रहा कि धीरेंद्र शास्त्री के भाई नशे में इतने धुत्त थे कि उन्होंने महिलाओं से भी बदसलूकी की और उन्हें गालियां दी।

ये भी पढ़ेंः Bageshwar Dham:आचार्य बालकृष्ण के साथ हिमालय में दिखे महंत धीरेंद्र, बोले- ’13 से 19 फरवरी तक होगा एक महायज्ञ’

मध्य प्रदेश पुलिस ने दर्ज की FIR

मध्य प्रदेश पुलिस के मुतबिक, इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की और फिर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया। ऐसे में अब यह तय है कि उनकी गिरफ्तारी होगी। चूंकि शालीग्राम पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई हैं और बड़ी सेलिब्रिटी हैं तो विवादों के घेरे में उनका नाम लिया जाना स्वाभाविक है।

ये भी पढ़ेंः टॉप-20 रईसों की सूची से GAUTAM ADANI बाहर, HINDENBURG RESEARCH की रिपोर्ट से हुआ इतना बड़ा नुकसान

 देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

Rain Alert 16 October 2026

अक्टूबर 15, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026