---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा Uddhav और Eknath Shinde के बीच चुनाव चिह्न का विवाद, बुधवार को होगी मामले की सुनवाई

Eknath Shinde: महाराष्ट्र में इन दिनों चुनाव चिह्न को लेकर राजनीति अपने चरम पर। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बताया जा रहा है कि उद्धव को चुनाव चिह्न के साथ ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 21, 2023 10:15 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Eknath Shinde: महाराष्ट्र में इन दिनों चुनाव चिह्न को लेकर राजनीति अपने चरम पर। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री की मुश्किलें भी कम होने का नाम नहीं ले रहीं। बताया जा रहा है कि उद्धव को चुनाव चिह्न के साथ -साथ विधानसभा का दफ्तर भी गंवाना पड़ सकता है। लोक सचिवालय की तरफ से सरकारी दफ्तर को जल्द से जल्द खाली करने के लिए कहा गया है। वहीं पिछले कुछ दिनों से उद्धव और मुख्यमंत्री शिंदे के बीच चल रहा चुनाव चिह्न का मुद्दा भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। ऐसे में अब इस मुद्दे की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट बुधवार को करेगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के डिप्टी CM Manish Sisodia का आरोप, ‘4 माह से भटक रही शिक्षकों की फाइल और LG साहब उड़ा रहे मौज’

चुनाव चिह्न को लेकर होगी को सुनवाई

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ने एकनाथ शिंदे को मिले चुनाव चिह्न को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शिकायत की थी। जहां इस मामले की सुनवाई के लिए 22 फरवरी का दिन चुना गया है। इस मामले की पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल का कहना है कि कल मैं इस मामले को एक सही तरीके से सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश करूंगा।अगर सब कुछ सही रहा तो मैं चुनाव चिन्ह उद्धव को वापस दिलवा दूंगा।

बिहार का समता पक्ष भी पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

चुनाव आयोग की तरफ से उद्धव गुट को मशाल चुनाव चिन्ह दिया गया है। वहीं यह चुनाव चिन्ह बिहार की पार्टी समता पक्ष के पास है। ऐसे में माना जा रहा है कि समता पार्टी भी सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।वहीं लोकसभा सचिवालय के आदेश के बाद संसद भवन के दफ्तर पर भी सीएम एकनाथ शिंदे को कब्जा मिल गया।

ये भी पढ़ेंः टॉप-20 रईसों की सूची से Gautam Adani बाहर, Hindenburg Research की रिपोर्ट से हुआ इतना बड़ा नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026