---Advertisement---

Chandrayaan-3: चांद पर शुरू हुई खोजबीन, Vikram Lander से बाहर आया Pragyan Rover, 14 दिनों तक होगी रिसर्च

Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर के चांद की सतह पर उतरने के बाद रोवर को बाहर निकालने में ढाई घंटे का समय लगा। ऐसा इसलिए किया गया ताकि रोवर को नुकसान न पहुंचे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 24, 2023 12:20 अपराह्न | Updated: अगस्त 24, 2023 1:10 अपराह्न

Chandrayaan-3
Follow Us
---Advertisement---

Chandrayaan-3: चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद ISRO के लिए एक और खुशखबरी है। विक्रम लैंडर (Vikram Lander) में मौजूद रोवर ‘प्रज्ञान’ (Pragyan Rover) सफलतापूर्वक बाहर आ गया है। यानी चांद पर अब खोजबीन शुरू हो गई है।

ISRO (Indian Space Research Organisation) ने खुद इस बात की जानकारी दी है। ISRO ने बताया कि सफल लैंडिंग के बाद रोवर ‘प्रज्ञान अब लैंडर से बाहर निकल आया है। ISRO ने इसकी कुछ तस्वीरें भी साझा की है।

प्रज्ञान रोवर ने चांद पर शुरू की खोजबीन

दरअसल, लैंडिंग के बाद यह इस मिशन का अगला बड़ा कदम था। यह Pragyan Rover ही है, जो चांद पर रिसर्च और स्टडी करेगा। चांद पर पानी और कीमती धातुओं से जुड़ी जानकारी जुटाएगा। इसके बाद रोवर के जरिए सारा डेटा लैंडर तक जाएगा। जहां से ISRO इस डेटा का एक्सेस कर पाएगा। ISRO वैज्ञानिक इसी डेटा के आधार आगे की रिसर्च करेंगे।

ढाई घंटे बाद लैंडर से बाहर निकला रोवर

रोवर को लैंडर से बाहर निकलने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। ऐसा इसलिए किया गया ताकि टचडाउन से उड़ी धूल से रोवर को कोई नुकसान न पहुंचे। दरअसल, चांद पर गुरुत्वाकर्षण (ग्रैविटी) पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के मुकाबले बेहद कम है।

इसके कारण, धूल उस तरह वापस नहीं जमती जिस तरह वह पृथ्वी पर जमती है। वैज्ञानिकों को चिंता थी कि अगर धूल शांत होने से पहले रोवर को बाहर निकाला गया, तो इससे रोवर पर लगे कैमरे और अन्य संवेदनशील उपकरणों को नुकसान हो सकता है। इसिलिए रोवर को ढाई घंटे बाद लैंडर से बाहर निकाला गया।

चांद पर होगी एक दिन की स्टडी

रोवर ‘प्रज्ञान’ चांद पर एक दिन की स्टडी करेगा। ये यहां पूरा एक दिन बिताएगा। अब आप सोच रहे होंगे की मात्र एक दिन की स्टडी से क्या हासिल हो जाएगा ? लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल नहीं है। चांद का एक लूनर डे यानी चांद पर एक दिन धरती के 14 दिन के बराबर होता है। इस हिसाब से देखें तो रोवर, 14 दिनों तक चांद पर रिसर्च और खोजबीन करेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026