---Advertisement---

Farmer Protest: किसान नेताओं का बड़ा फैसला! दिल्ली चलो मार्च 29 फरवरी तक स्थगित, बॉर्डर पर रहेगा जमावड़ा

Farmer Protest: किसान नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनके दिल्ली चलो मार्च के संबंध में आगे की कार्रवाई 29 फरवरी को तय की जाएगी। आपको बता दें कि पुलिस और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत के बाद Farmer Protest दो दिन के लिए स्थगति कर दिया गया ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 24, 2024 11:25 पूर्वाह्न

Farmer Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmer Protest: किसान नेताओं ने शुक्रवार को घोषणा की कि उनके दिल्ली चलो मार्च के संबंध में आगे की कार्रवाई 29 फरवरी को तय की जाएगी। आपको बता दें कि पुलिस और किसान प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत के बाद Farmer Protest दो दिन के लिए स्थगति कर दिया गया था। जिसके बाद यह फैसला आया है। Farmer Protest का नेतृत्व कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने एक सूची की रूपरेखा तैयार की है। अगले सप्ताह के लिए गतिविधियों की योजना बनाई गई। तब तक, किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर पर डटे हुए है।

Farmer Protest 29 फरवरी तक स्थगित

किसानों ने शुक्रवार को दिल्ली चलो मार्च को 29 फरवरी तक स्थगित करने के फैसले की घोषणा की। शुक्रवार शाम को खनौरी बॉर्डर पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि प्रदर्शन की आगे की रणनीति की घोषणा 29 फरवरी को की जाएगी।

बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने पटियाला में कहा कि किसान की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए। खबरों के मुताबिक आज एक कैंडल मार्च का कार्यक्रम है, जिसके बाद कल किसानों से जुड़े मुद्दों पर सेमिनार होगा। 26 फरवरी को प्रदर्शनकारियों का विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) और मंत्रियों के पुतले जलाने का इरादा है।

Farmer Protest
Farmer Protest

नही लगेगा किसानों पर NSA

हरियाणा पुलिस ने कहा कि वह चल रहे किसान आंदोलन का हिस्सा रहे कुछ किसान नेताओं के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के प्रावधानों को लागू करने के अपने पहले के फैसले को वापस ले रही है। किसान नेताओं ने एक अन्य परदर्शनकारी किसान, बठिंडा के अमरगढ़ गांव के 62 वर्षीय दर्शन सिंह की मौत की भी घोषणा की, जिनकी खनौरी सीमा पर दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mohan Yadav

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Samrat Choudhary

अप्रैल 15, 2026

Delhi Dehradun Expressway

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026