---Advertisement---

Farmer Protest: किसान आंदोलन के बीच खट्टर सरकार का बड़ा फैसला, इन जिलों में 19 फरवरी तक इंटरनेंट सेवा बंद

Farmer Protest: किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए है। आपको बता दें कि आज किसान आंदोलन का 6वां दिन है। गौरतलब है कि 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान संगठनों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। इसी बीच हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला आया है।Farmer ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 18, 2024 2:00 अपराह्न

Farmer Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmer Protest: किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर पंजाब हरियाणा के बॉर्डर पर डटे हुए है। आपको बता दें कि आज किसान आंदोलन का 6वां दिन है। गौरतलब है कि 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान संगठनों ने दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। इसी बीच हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला आया है।Farmer Protest को देखते हुए खट्टर सरकार ने शनिवार को 7 जिलों में मोबाइल इंटरनेट बल्क एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध दो दिन और बढ़ाकर 19 फरवरी तक कर दिया है।

Farmer Protest के बीच इन जिलों में 19 फरवरी तक इंटरनेंट सेवाएं बंद

फाइल फोटो प्रतिकात्मक

बता दें कि किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है। हालात को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा 19 फरवरी 2024 तक बंद कर दी गई है। आदेश में, हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी वी एस एन प्रसाद ने कहा, राज्य में मौजूदा कानून और व्यवस्था की स्थिति के आकलन के बाद, अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में स्थितियां अभी भी गंभीर और तनावपूर्ण हैं। जिसके कारण यह फैसला लिया गया है।

क्या है ताजा हालात?

मालूम हो कि आज Farmer Protest का 6वां दिन है। किसान पंजाब हरियाणा बॉर्डर पर अपनी मांगों को लेकर डटे हुए है। गौरतलब है कि किसान नेताओं और सरकार के बीच 3 दौर की बातचीत पहले ही हो चुकी है। हालांकि तीनों बार की बातचीत बेनतीजा रही, वहीं खबरों के मुताबिक किसान नेताओं और सरकार के बीच कई मुद्दों पर सहमति बन गई है।

बता दें कि आज का दिन काफी अहम रहने वाला है, आज किसान नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के बीच चौथे दौर की बैठक हो सकती है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद कोई समाधान निकलने की उम्मीद है। हालांकि देखना दिलचस्प होगा की इस बैठक के बाद क्या किसान दिल्ली कूच करते है, या फिर अपने घर की तरफ वापस जाते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026