---Advertisement---

Farrukhabad News: फर्रुखाबाद खुदखुशी मामले में आया नया मोड़, पुलिस ने FIR दर्ज कर 2 लोगों को किया गिरफ्तार; जानें डिटेल

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पेड़ से लटकी मिली दो सहेलियों की लाश मामले में नया मोड़ सामने आया है। दरअसल मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2024 12:55 अपराह्न

Farrukhabad News
Follow Us
---Advertisement---

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद (Farrukhabad News) जिले में पेड़ से लटकी मिली दो सहेलियों की लाश मामले में एक नया मोड़ आ गया है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 26 अगस्त की रात को जन्माष्टमी के अवसर पर दो सहेलियां मंदिर में पूजा करने लिए और मेला देखने के लिए गई थी। अगले दिन सुबह उन दोनों की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था। डॉक्टरों का कहना है कि शवों पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए, और मौत फांसी लगने से हुई है।

पुलिस ने दो लड़कों को किया गिरफ्तार

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फर्रुखाबाद में 2 सहेलियों के मौत के मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के नाम दीपक और पवन है। बता दें कि दोनों लड़कों से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और जानकारी एकत्र कर रही है। वहीं मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक दीपक और पवन का प्रेम प्रसंग उन दोनों लड़कियों के साथ था। हालांकि पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है और हर एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है(Farrukhabad News)।

प्रेम प्रसंग का हुआ खुलासा

दरअसल फर्रुखाबाद में 2 सहेलियों की मौत के मामले में एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़के मरने वाले दोनों लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में थे। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़के, लड़कियों से बात करते थे। जांच में पता चला कि दोनों लड़कियां अपने चाचा के फोन में सिम ड़ालकर लड़कों से बात करती थी और फिर सारी डिटेल डिलीट कर देती थी। मालूम हो कि दोनों सहेलियां जन्माष्टमी के अवसर पर गावं के मंदिर में पूजा करने और मेला देखने गई थी। जिसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटी, परिजनों द्वारा ढूंढने के बाद भी कोई खबर नहींं मिली, जिसके बाद अगली सुबह आम के बगीचे में दोनों लड़कियों के शव पेड़ से लटकी मिली।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026