---Advertisement---

One Nation One Election कमेटी की पहली बैठक शुरू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के घर पहुंचे ये सदस्य

One Nation One Election: देश में सभी स्तर के चुनाव एक साथ कराने के विचार को लेकर बनी कमेटी की पहली बैठक अब शुरू हो चुकी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 6, 2023 4:27 अपराह्न

Ramnath Kovind
Follow Us
---Advertisement---

One Nation One Election: देश में सभी चुनाव एक साथ करवाने के विचार को लेकर बनी वन नेशन वन इलेक्शन (One Nation One Election) कमेटी की पहली बैठक अब शुरू हो चुकी है। कमेटी की इस पहली बैठक के लिए गृहमंत्री अमित शाह सहित कमेटी के अन्य सदस्य दिल्ली स्थित पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आवास पहुंचे हैं, जहां ये बैठक हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल भी बैठक में पहुंचे हैं, जो स्पेशल मेंबर के तौर पर बैठक में शामिल हुए हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी बैठक में शामिल नहीं होंगे।

कमेटी को जल्द देनी हैं सिफारिशें

दरअसल, हाल ही में केंद्र सरकार ने इस कमेटी का ऐलान किया था। कमेटी गठन का विचार देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने का है। इसी मुद्दे पर जल्द से जल्द सिफारिशें देने के लिए हाईपावर कमेटी बनाई गई है। कमेटी बनाए जाने के साथ ही विपक्ष ने इसका विरोध भी शुरू कर दिया था। जिसके बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसका हिस्सा बनने से इनकार कर दिया था।

कमेटी में गृह मंत्री अमित शाह, सीनियर वकील हरीश साल्वे, पूर्व लोकसभा महासचिव सुभाष कश्यप, पूर्व सीवीसी संजय कोठारी, 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह, दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद शामिल हैं।

लोकसभा में पेश हो सकता है बिल

बता दें कि सरकार ने 18 सितंबर से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। सरकार ने अभी तक इस विशेष सत्र का ऐजेंडा जारी नहीं किया है। ऐसे में अटकलें लगाई जा रही हैं की एक देश, एक चुनाव पर सरकार कोई बिल पेश कर सकती है। BJP शुरू से ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की वकालत करती आई है। यह मुद्दा BJP के मुख्य एजेंडे में भी शामिल है।

इतना ही नहीं PM Modi की कई बार इसका जिक्र कर चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर इसकी वकालत की है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की सरकार इस मुद्दे पर कोई बड़ा कदम उठाने जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026

Jairam Ramesh

जुलाई 14, 2026

US Iran War

जुलाई 14, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Punjab News

जुलाई 13, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026