---Advertisement---

‘भारत और सऊदी की दोस्ती होगी मजबूती’, सऊदी प्रिंस से हुई द्विपक्षीय वार्ता ने बाद बोले PM Modi, इकोनॉमिक कॉरिडोर पर ये बड़ी बात

PM Modi: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस तीन दिन की राजकीय यात्रा पर भारत आए हैं। 9 और 10 सितंबर को उन्‍होंने भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्‍मेलन में शिरकत की।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 11, 2023 2:01 अपराह्न

PM Modi.
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: सऊदी अरब के प्रधानमंत्री क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊदी (Mohammed bin Salman Al Saudi) भारत में तीन दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। 9 और 10 सितंबर को उन्होंने भारत में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) में शिरकत की थी। उनकी यात्रा का आज (11 सितंबर) तीसरा और अंतिम दिन है।

अपनी यात्रा के आखिरी दिन मोहम्मद बिन सलमान ने आज सुबह हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता की। बाद में दोनों देशों के प्रधानमंत्री ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत के लिए सऊदी अरब महत्वपूर्ण है। दोनों देशों में आपसी सहयोग तेजी से बढ़ रहा है।

‘मानवता के लिए मिलकर करेंगे काम’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त संबोधन में कहा, “आज की बैठक से हमारे संबंधों को एक नई दिशा मिलेगी और हमें मिलकर मानवता की भलाई के लिए काम करते रहने की प्रेरणा मिलेगी। आज हम भारत, पश्चिमी एशिया और यूरोप के बीच एक कॉरिडोर बनाने की ऐतिहासिक शुरुआत कर रहे हैं। इससे न केवल दोनों देश आपस में जुड़ेंगे, बल्कि ऊर्जा के विकास, आर्थिक सहयोग और डिजिटल कनेक्टिविटी को बल मिलेगा।”

‘शांति-स्थिरता के लिए हमारा सहयोग अनिवार्य’

PM मोदी ने कहा, “भारत के लिए सउदी अरब हमारे सबसे महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदारों में से एक है। विश्व की दो सबसे बड़ी और सबसे तेजी से विकसित अर्थव्यवस्थाओं के रूप में, पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए हमारा सहयोग अनिवार्य है। हमने अपनी बातचीत में हमारे सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने के लिए कई पहलों की चर्चा की है।”

भविष्य के निर्माण के लिए सहयोग जरूरी

वहीं, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद ने कहा, “इस (भारत-सऊदी अरब) रिश्ते के इतिहास में कोई असहमति नहीं थी, लेकिन भविष्य के निर्माण के लिए हम एक दूसरे का सहयोग कर रहे हैं। आज हम भविष्य में आने वाले अवसरों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, “मैं आपको जी 20 शिखर सम्मेलन के प्रबंधन और मध्य पूर्व, भारत और यूरोप को जोड़ने वाले आर्थिक गलियारे सहित हासिल की गई पहलों के लिए बधाई देता हूं, जिसके लिए आवश्यक है कि हम इसे वास्तविकता में बनाने के लिए लगन से काम करें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026