---Advertisement---

G20 Summit 2023: ‘…मैं भावुक था जब PM Modi ने मुझे गले लगाया’, जानें जी20 की सदस्यता मिलने पर क्या बोले AU अध्यक्ष Azali Assoumani

G20 Summit 2023: अफ्रीकी संघ को जी20 में औपचारिक रूप से शामिल करने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया तो अफ्रीकी यूनियन चेयरपर्सन ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था। उन्होंने कहा कि उस समय मैं रोने वाला था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 11, 2023 12:07 अपराह्न

Azali Assoumani
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: भारत में हुई जी20 समिट (G20 Summit 2023) में एक बड़ा फैसला अफ्रीकी यूनियन को लेकर भी हुआ। सम्मेलन में अफ्रीकी यूनियन को G20 देशों में शामिल करने की घोषणा हुई। अफ्रीकी संघ G20 में शामिल होने वाला दूसरा संघ बन गया है। यूनियन संघ पहले से ही G20 का सदस्य है। सम्मेलन के दौरान PM Modi ने ही इस बात की घोषणा की और G20 देशों में शामिल होने पर अफ्रीकी यूनियन का स्वागत किया।

‘…एक बड़ी महाशक्ति है भारत’

G20 देशों में शामिल होने पर अफ्रीकी यूनियन (AU) के अध्यक्ष अजाली असौमानी भावुक हो उठे और उन्होंने भारत को लेकर कई बड़ी बातें कही। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, ”भारत दुनिया की 5वीं महाशक्ति है इसलिए अफ्रीका में भारत के लिए पर्याप्त जगह है। हम यह भी जानते हैं कि भारत इतना शक्तिशाली है कि वह अंतरिक्ष तक गया। इसलिए हमें बस समन्वय करने की जरूरत है… भारत आबादी के मामले में एक महाशक्ति है।”

‘जब ऐलान हुआ तो मैं रोने वाला था’

उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान में उपलब्धियों के लिए भी भारत की सराहना की। अफ्रीकी संघ की अध्यक्ष ने कहा कि यह उनके लिए एक भावनात्मक क्षण था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ के आधिकारिक शामिल होने के बाद उन्हें गले लगाया। उन्होंने कहा कि जब इस बात का ऐलान हुआ तो मैं रोने वाला था। मेरे लिए यह एक भावनात्मक अनुभव था। क्योंकि, वास्तव में हमारा मानना ​​था कि निर्णय लेने से पहले चर्चा होगी, लेकिन शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही बिना चर्चा के हमें सदस्य के रूप में स्वीकार लिया गया। इसके लिए मैं सभी देशों का आभार व्यक्त करता हूं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026