---Advertisement---

Fuel Shortage की खबरों के बीच सरकार का स्पष्टीकरण! यूपी से बिहार, MP तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, स्थिति देख हरकत में प्रशासन

Fuel Shortage की खबरों के बीच केन्द्र सरकार ने स्पष्टीकरण जारी कर इसका खंडन किया है। केन्द्र की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 26, 2026 11:41 पूर्वाह्न

Fuel Shortage
Follow Us
---Advertisement---

Fuel Shortage: गैस एजेंसियों पर लगने वाली कतारें अभी सुर्खियां बटोर ही रही थीं कि तब तक मामला पेट्रोल पंपों तक पहुंच गया। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल के साथ चार वहिया वाहनों की कतारें देखी गई हैं। खास तौर पर उत्तर भारत के यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड जैसे राज्यों में लोग फ्यूल शॉर्टेज को लेकर संदेह में नजर आए।

हालांकि, स्थिति को देखते हुए केन्द्र सरकार ने साफ तौर पर स्पष्टीकरण जारी कर दिया है। केन्द्र की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन भी हरकत में है और निराधार खबरों का खंडन करते हुए सख्त जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कर रहा है।

केन्द्र सरकार का Fuel Shortage की खबरों के बीच स्पष्टीकरण!

हालिया स्थिति और पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ को देखते हुए सरकार सजग है। केन्द्र की ओर से पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया से वार्ता की है। उन्होंने स्पष्टीकरण जारी कर कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार के पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

सोशल मीडिया पर चल रही तमाम खबरों का भी खंडन करते हुए केन्द्र सरकार ने इसे भ्रामक बताया। केन्द्र की ओर से सुजाता शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल के साथ एलपीजी की पर्याप्त मात्रा है। लोग घबराकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे हालात प्रभावित हो सके। सरकार लगातार ईंधन से लेकर एलपीजी की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों तक राहत पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है।

यूपी से बिहार, MP तक पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार!

पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ इन दिनों सामान्य से कहीं अधिक है। यूपी की बात करें तो अयोध्या, गोंडा, बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रयागराज जैसे जनपदों में लोगों के अफरा-तफरी देखी गई है। मध्य प्रदेश में भी भोपाल, इंदौर, सागर, रीवा जैसे जिलों में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतारें नजर आई हैं। हरियाणा में गुरुग्राम से फरीदाबाद, रोहतक, जींद, कलायत समेत अन्य क्षेत्रों में फ्यूल शॉर्टेज की खबरों ने स्थिति को प्रभावित किया है।

इससे इतर बिहार, झारखंड समेत देश के कई राज्यों के विभिन्न हिस्सों में लोगों को ये खबर परेशान कर रही है। इस बीच प्रशासन हरकत में है। सभी जनपदों के जिलाधिकारी स्वयं स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी लगातार लोगों को आश्वासन दे रहे हैं कि जनपद में ईंधन की कोई कमी नहीं है। लोगों से अपील की जा रही है कि वे भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाए रखें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 26, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 26, 2026

Agra News

मार्च 26, 2026

Bihar Board 10th Result 2026

मार्च 26, 2026

Jaya Bachchan

मार्च 26, 2026

QS Rankings 2026

मार्च 26, 2026