---Advertisement---

G20 Summit 2023: डिनर पार्टी के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन से मिले CM नीतीश कुमार, PM मोदी ने जारी की तस्वीर

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित किए गए डिनर पार्टी की चर्चा जोरों पर है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 10, 2023 1:17 अपराह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में आयोजित किए गए डिनर पार्टी की चर्चा जोरों पर है। इसमें किसी मुख्यमंत्री के ना शामिल होने की बात चल रही है तो किसी मुख्यमंत्री के अमेरिकी राष्ट्रपति से मुलाकात की बात चल रही है। बता दें कि शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित किए गए डिनर पार्टा में कई राज्यों के मुख्यमंत्रीयों को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया था। इसमें पेमा खांडू, हिमंत बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, प्रमोद सावंत, हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल, नीतीश कुमार, भूपेश बघेल, सुखविंदर सिंह सुक्खू, मनोहर लाल खट्‌टर, पीएस गोलाई, एमके स्टालिन, शिवराज सिंह चौहान, भगवंत सिंह मान और अशोक गहलोत के नाम शामिल हैं।

इस जी20 सम्मेलन (G20 Summit) की डिनर पार्टी के दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे तो वहीं कुछ ने विभिन्न कारणों का हवाला देकर पार्टी में पहुंचने में अपनी असमर्थता जताई। इस दौरान सबसे खास रहा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पहुंचना, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने स्वयं उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कराई। इसकी तस्वीर भी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम से शेयर की है। इस तस्वीर में नीतीश कुमार के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नजर आ रहे हैं।

PM मोदी ने जारी की तस्वीर

बता दें कि जी20 में शामिल हुए वैश्विक नेताओं के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में डिनर का आयोजन किया गया था। इस दौरान विदेशी मेहमानों के साथ भारत के विभिन्न राज्यो के मुख्यमंत्री भी पहुंचे थे। इसी क्रम में पीएम मोदी ने एनडीए के पूर्व सहयोगी व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कराई। इस मुलाकात के दौरान तस्वीर में पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी नजर आ रहे हैं।

इन मुख्यमंत्रीयों की रही उपस्थिति

बता दें कि इस जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान आयोजित की गई डिनर पार्टी में कई राज्यों के मुख्यमंत्री नजर आए। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के साथ तमाम केन्द्रीय मंत्री शामिल रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 16, 2026

PM Modi

अप्रैल 16, 2026

कल का मौसम 17 April 2026

अप्रैल 16, 2026