---Advertisement---

G20 Summit 2023: दिल्ली के सिर्फ इन इलाकों में यातायात रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कन्फयूजन किया दूर

G20 Summit: सरकार ने G-20 शिखर सम्मेलन और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए 7 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली को बंद किया है। ‌इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे। इसी के साथ विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर शुक्रवार से ही दिल्ली पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: सितम्बर 8, 2023 9:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit: 9 से 10 सितंबर के बीच भारत की राजधानी दिल्ली में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। G-20 शिखर सम्मेलन 2023 में शामिल होने के लिए विभिन्न सदस्य देशों के मेहमान आएंगे। ऐसे में इन मेहमानों के लिए सरकार ने खास तैयारी कर रही है। दरअसल सरकार ने G-20 शिखर सम्मेलन और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए 7 से 10 सितंबर के बीच दिल्ली को बंद किया है। ‌इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहेंगे। इसी के साथ विदेशी मेहमानों के आगमन को लेकर शुक्रवार से ही दिल्ली पुलिस ने वीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में कुछ अतिरिक्त प्रतिबंध लगाए हैं।

कुछ इलाकों में लगाएं एरिया स्पेसिफिक प्रतिबंध

इस दौरान दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, यह लॉकडाउन जैसा नहीं है लेकिन दिल्ली के लोगों को सड़कों पर निकलने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही पुलिस के अनुसार कुछ इलाकों में एरिया स्पेसिफिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। उन्हें छोड़कर जनजीवन सम्मान में रहेगा। पुलिस के अनुसार इस दौरान स्कूल कॉलेज और सभी ऑफिस बंद रहेंगे। साथ ही कोई भी रेस्टोरेंट, मॉल, पर्यटक स्थल और होटल नहीं खुलेंगे। इसके अलावा नई दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में शुक्रवार से रविवार तक सभी व्यावसायिक गतिविधियां प्रतिबंधित रहेगी। ‌

दिल्ली में आवाजाही पर रहेगी रोक

दिल्ली बंद को लेकर लोगों के अंदर काफी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने कई अहम सवालों के जवाब दिए हैं। कुछ लोगों का ऐसा मानना था कि, क्या दिल्ली बंद के दौरान दिल्ली में आवाजाही पर रोक रहेगी? इसका जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा कि, नहीं यह पूरी तरह गलत है. नई दिल्ली नगर पालिका परिषद यानी एनडीएमसी के कुछ इलाकों को छोड़कर पूरी दिल्ली खुली रहेगी। यह प्रगति मैदान और उसके आसपास का इलाका है। रिंग रोड के जरिए सिर्फ नई दिल्ली इलाके में आप नहीं जा सकते। वही दिल्ली पुलिस ने आगे कहा कि, आप एनसीआर के किसी भी शहर में दिल्ली से में आ सकते हैं। बस आप नई दिल्ली के प्रतिबंधित इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकते। ‌

इन चीजों को मिली इजाजत

दिल्ली पुलिस ने ये भी बताया कि, दिल्ली बंद के दौरान पूरी दिल्ली में प्रतिदिन की तरह सामाजिक वाहन जैसे बस, ऑटो और मेट्रो चलेगी। बस एक तय स्थान पर खत्म कर दी जाएगी। सा ही उन्होंने बताया कि, सिर्फ सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन बंद रहेगा। वही रिंग रोड के जरिए आप दिल्ली इलाके में नहीं जा सकते। इसी कड़ी में आपको बता दें कि, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आज से 10 सितंबर के दौरान मेट्रो की परिचालन में कोई भी प्रतिबंध नहीं है। इसी के साथ एनडीएमसी क्षेत्र और दिल्ली में मेडिकल दुकान, किनारा दुकान, दूध बूथ, सब्जी फल की दुकान खुली रहेगी। एटीएम भी चालू रहेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026