---Advertisement---

Gambhira Bridge: गुजरात के Vadodara में पुल गिरने से कई लोगों की मौत, मंत्री Rushikesh Patel ने दी महत्वपूर्ण जानकारी; जानें लेटेस्ट अपडेट

Gambhira Bridge: गुजरात के Vadodara में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला Gambhira Bridge बीच से ही टूट गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 9, 2025 12:24 अपराह्न

Gambhira Bridge
Follow Us
---Advertisement---

Gambhira Bridge: दरअसल आज सुबह गुजरात के Vadodara में एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल आणंद और वडोदरा जिलों को जोड़ने वाला Gambhira Bridge बीच से ही टूट गया है, जिसके बाद कई गाड़ियां नदियां में समा गई। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 लोगों की मौत की खबर है, तो वहीं कई लोगों घायल भी हुए है, जानकारी के मुताबिक मौत का आंकड़ा और बढ़ गया है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। जानकारी के मुताबिक दो ट्रक, एक बोलेरो एसयूवी और एक पिकअप वैन सहित चार वाहन पुल पार कर रहे थे, तभी पुल अचानक टूट गया। चलिए आपको बताते है इससे जुड़े ताजा अपडेट।

Gambhira Bridge गिरने से 9 लोगों की हुई मौत कई घायल

बता दें कि Vadodara में एक पुल गिरने से मौत का आंकड़ा 9 पहुंच चुका है। इसकी जानकारी खुद वडोदरा कलेक्टर अनिल धमेलिया ने दी उन्होंने कहा कि “आज सुबह बचाव अभियान शुरू हुआ। स्थानीय तैराक, नावें और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुँच गईं। वीएमसी, आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र, एनडीआरएफ की टीमें और अन्य प्रशासनिक व पुलिस टीमें यहाँ मौजूद हैं। बचाव अभियान जारी है।

अब तक 9 शव बरामद हुए हैं। 5 लोग घायल हैं, छठा घायल अभी-अभी मिला है और उसका इलाज किया जा रहा है। पुल पर फंसे एक टैंकर को गिरने से बचाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। वडोदरा की टीम, पुलिस प्रशासन और एनडीआरएफ सभी बचाव कार्य में लगे हुए हैं”।

Gambhira Bridge गिरने के बाद गुजरात के मंत्री Rushikesh Patel ने दी अहम जानकारी

बता दें कि Gambhira Bridge गिरने के बाद गुजरात के मंत्री Rushikesh Patel ने बताया कि “आज सौराष्ट्र और मध्य गुजरात को जोड़ने वाला आणंद और पादरा पुल ढह गया। जानकारी के अनुसार, लगभग पाँच छोटे-बड़े वाहन गिर गए हैं। तीन लोगों की मौत हो गई है। पाँच लोगों को बचा लिया गया है। यह पुल 1985 में बना था। इस पुल का नियमित रखरखाव और मरम्मत का काम होता था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट गई”। इसके अलावा वहां पर मौजूद लोगे ने बताया कि वाहनों के नदी में गिरने से कुछ क्षण पहले एक तेज़ दरार की आवाज़ सुनाई दी। दमकल विभाग की टीमें, स्थानीय पुलिस और वडोदरा जिला प्रशासन के सदस्य मौके पर पहुँचे और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 13, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 13, 2026

LPG Shortage

मार्च 13, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026

Punjab News

मार्च 12, 2026