---Advertisement---

Sooraj Barjatya Daughter Wedding:सलमान खान को सुपर स्टार बनाने वाले सूरज बड़जात्या कितने अमीर हैं?

Sooraj Barjatya Daughter Wedding: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या की शादी अभिषेक कोठारी से हुई है। जिसके ग्रैंड रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां पहुंची हैं। सलमान खान को स्टार बनाने में सूरज बड़जात्या का अहम रोल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 13, 2026 11:06 पूर्वाह्न

Sooraj Barjatya Daughter Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Sooraj Barjatya Daughter Wedding: अखबारों से लेकर टीवी और सोशल मीडिया तक मशहूर प्रोडयूसर सूरज बड़जात्या की बेटी का रिसेप्शन छाया हुआ है। सूरज बड़जात्या की बेटी ईशा बड़जात्या की शादी अभिषेक कोठारी से हुई है। जिसका रिसेप्शन 12 मार्च 2026 को रखा गया।  मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट, जुहू में बॉलीवुड सितारों की तांता लगा रहा है। सलमान खान, आमिर खान और रेखा सहित विक्की कौशल सहित तमाम बॉलीवुड बड़ी हस्तियां शामिल हुई। पैपराजी की तरफ से इस ग्रैंड रिसेप्शन को काफी कवर किया गया है। ऐसे में सभी लोग जानना चाहते हैं कि, सूरज बड़जात्या  कौन है ? जिनकी पार्टी में पूरा बॉलीवुड उतर आया। आपको बता दें, सलमान खान को सुपर स्टार बनाने वाले ये ही निर्देशक हैं।

Sooraj Barjatya Daughter Wedding में पहुंचे सलमान खान, जानें कनेक्शन

आपको बता दें, सूरज बड़जात्या एक फेमस राइटर, निर्देशक और फिल्म मेकर हैं। इसके साथ ही वो राजश्री प्रोडक्शंस के चेयरपर्सन भी हैं। सलमान खान को स्टार बनाने वालों की जब भी बात होगी तो उसमें सूरज बड़जात्या का नाम जरुर आएगा। सलमान खान की पहली सुपर हिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ को उन्हीं ने बनाया था। इसके साथ ही सलमान खान और माधुरी दीक्षित की हिट फिल्म ‘हम आपके हैं कौन ? को भी उन्होंने ही बनाया था। इसके साथ ही सलमान खान की 400 करोड़ कमाने वाली प्रेम रतन धन पायो’ को भी उन्होंने ही बनाया है।सूरज बड़जात्या ने ‘विवाह’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी सुपरहिट मूवी का भी निर्माण किया है।

सूरज बड़जात्या की संभावित नेटवर्थ

बॉलीवुड फिल्म मेकर सूरज बड़जात्या की नेट वर्थ को लेकर वैसे तो कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन वो देश के जाने-माने प्रोडयूसर हैं। जिनकी फिल्में काफी कमाई करती हैं। अफवाहें हैं कि, वो हजारों करोड़ के मालिक हैं। निर्देशक सूरज बड़जात्या ने सलमान खान ही नहीं शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित और आयुष्मान खुराना जैसे बड़े कलाकारों को अपने हिट फिल्मों के जरिए घर-घर में पहचान दिलाई है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 18

नवम्बर 2, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 10

नवम्बर 2, 2026

Dhirendra Shastri

नवम्बर 2, 2026

Amitabh Bachchan

नवम्बर 2, 2026

Diljit Dosanjh

नवम्बर 2, 2026

Yo Yo Honey Singh

नवम्बर 2, 2026