---Advertisement---

Dhurandhar 2: ‘आरी आरी’ सॉन्ग के बीच फैंस के सिर चढ़ा रणवीर सिंह का जुनून, 250 के बदले 3100 में टिकट खरीदने टूटे फैंस ने की हदें पार

Dhurandhar 2: जहां एक तरफ रणवीर सिंह की फिल्म का नया गाना आरी आरी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ लोग 3100 की टिकट खरीदने के लिए भी जोर लगा रहे हैं। फैंस का जुनून हर हद पार कर रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 12, 2026 5:57 अपराह्न

Dhurandhar 2
Follow Us
---Advertisement---

Dhurandhar 2: किसने सोचा था कि रणवीर सिंह की आदित्य धर निर्देशित फिल्म धुरंधर कुछ इस कदर कमाल करेगी कि इसके क्षेत्रफल के लिए लोग 3100 रुपए तक देने के लिए तैयार हो जाएंगे। भारत का सबसे ज्यादा महंगा फिल्म टिकट बेचने का रिकॉर्ड बना देने वाली इस फिल्म को देखने के लिए फैंस हर हद पार कर रहे हैं। जहां आमतौर पर 250 से 300 में टिकट लेकर लोग सिनेमाघरों में फिल्म देखने का लुत्फ उठाते हैं। वहीं धुरंधर 2 के लिए लोग 3100 देने में भी नहीं सोच रहे हैं। वहीं इस सब के बीच पहला गाना आरी आरी रिलीज किया गया है।

रणवीर सिंह की फिल्म को देखने के लिए फैंस नहीं कर पा रहे इंतजार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aaj Tak (@aajtak)

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को लेकर जुनून कुछ इस कदर देखा जा रहा है कि प्रीमियम थियेटर्स के लिए टिकट 2500 तक मिल रहे हैं। दिल्ली और बेंगलुरु के अलावा मुंबई का अलग ही खुमार देखा जा रहा है जहां कथित तौर पर एक सिनेमाघर में धुरंधर द रिवेंज के लिए सबसे ज्यादा महंगे टिकट बेचे गए हैं।हंगामा रिपोर्ट के मुताबिक 10.15 और 11.15 वाले रात के शो में टिकट की कीमत 2900 से लेकर 3100 तक है जो निश्चित तौर पर शॉकिंग है। चौकाने वाली बात यह है कि इतने महंगे टिकट होने के बावजूद टिकट के लिए मारामारी जारी है।

धुरंधर 2 एडवांस बुकिंग में इस तरह कर रहा कमाल

वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग की बात करें तो 18 मार्च को रिलीज से 1 दिन पहले प्रीमियम शो के लिए एक जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। सैक्निलक रिपोर्ट्स की माने तो भारत में 21.50 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन बताया जा रहा है तो इसके साथ ही प्री सेल्स में वीकेंड ओपनिंग 35 करोड़ तक कहा जा रहा है। वहीं वर्ल्डवाइड अगर क्रेज की बात करें तो 56 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन बताया जा रहा है क्योंकि नॉर्थ अमेरिका में इसने 27 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।

आखिर कहां ट्रेंड में है Dhurandhar 2 का गाना आरी आरी

वहीं इस सब के बीच धुरंधर 2 मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया और फिल्म का गाना आरी आरी रिलीज कर दिया गया। यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि 19 साल पुराने बॉम्बे रॉकर्स बैंड के ट्रैक को रीमेक किया गया है। इंटरनेट पर धुरंधर द रिवेंज से सिंगल ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने इस गाने को रीमेक करते हुए इसे अलग टच दिया है। आरी आरी रिलीज होने के साथ ही म्यूजिक ट्रेडिंग चार्ट में 16वें नंबर पर ट्रेंड में है और एक मिलियन से ज्यादा व्यूज अब तक मिल चुके हैं।

धुरंधर द रिवेंज से रणवीर सिंह संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन की जोड़ी को एक बार फिर में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हो गए। निश्चित तौर पर इस पावरफुल ट्रैक ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cocktail 2 Advance Booking

जून 18, 2026

Lucknow Viral Video

जून 18, 2026

Viral Video

जून 18, 2026

Viral Video

जून 18, 2026

Batwara 1947

जून 18, 2026

Deewane Hain Song

जून 18, 2026