---Advertisement---

Ghaziabad News: डेटिंग एप के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का हुआ भंडाफोड, जानें पूरी खबर

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको जान के हैरानी होगी कि कुछ बेरोजगार बिना काम-धंधा किए लखपति बन गए। अब आप भी सोच रहे होंगे की ऐसे कैसे हो सकता है, दरअसल एक गिरोह ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए पहले लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 18, 2024 10:05 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आपको जान के हैरानी होगी कि कुछ बेरोजगार बिना काम-धंधा किए लखपति बन गए। अब आप भी सोच रहे होंगे की ऐसे कैसे हो सकता है, दरअसल एक गिरोह ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए पहले लोगों को अपनी जाल में फंसाते थे। और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर उनसे पैसों की उगाही करते थे। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला।

Ghaziabad News: क्या है पूरा मामला

Ghaziabad News
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने लोगों को हनी ट्रैप में फंसाने और पैसों की उगाही के मामले में वसुंधरा कॉलोनी से एक महिला और दो पुरूषों को गिरफ्तार कर लिया गया। आपको बता दें कि पुलिस आयुक्त (ट्रांस हिंडन) निमिष पाटिल ने शनिवार को बताया कि एक डेटिग एप का उपयोग करके गिरोह पहले भोले भाले लोगों को फंसाते थे। (Ghaziabad News) उसके बाद गिरोह अपने लक्ष्य तक पहुंचता थे, जिसके बाद महिला उससे अकेले में मिलती थी, और पीछे से वीडियों क्लिप शूट की जाती थी, बता दें कि उस वीडियो का इस्तेमाल उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए किया जाता था।

Ghaziabad News: 1 करोड़ रूपये से अधिक की उगाही कर चुके है आरोपी

निमिष पाटिल ने आगे बताया कि आरोपी 1 करोड़ से अधिक की उगाही कर चुके है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को एक डॉक्टर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरोह के दो सदस्य अभी फरार है और उनकी तलाश की जारी है। बता दें कि शिकायत करने वाले डॉक्टर को भी गिरोह ने अपने चंगुल में फंसा लिया था। मामला हाथ से निकलने के बाद पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की इसके बाद पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई, वहीं अब इस मामले की छानबीन की जा रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vande Bharat Train

अप्रैल 3, 2026

Rain Alert 4 April 2026

अप्रैल 3, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 3, 2026

Kanpur Viral Video

अप्रैल 3, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 3, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 3, 2026