---Advertisement---

Ghaziabad News: शादी का झांसा देकर रुपए-प्रॉपर्टी ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, ‘लुटेरी दुल्हन’ बनी नौकरानी को पुलिस ने धर-दबोचा    

Ghaziabad News: अब तक एक से बढ़ कर एक लुटेरी दुल्हन के किस्से और खबरे सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन गाज़ियाबाद के मुरादनगर का मामला थोड़ा अलग है। बता दें कि यहां गाजियाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर रुपए और प्रॉपर्टी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 3, 2023 1:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में स्थानीय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है, यहां गाजियाबाद पुलिस ने शादी का झांसा देकर रुपए और प्रॉपर्टी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जी हाँ पुलिस ने एक नौकरानी को धर-दबोचा है। कहा यह जा रहा है, कि उसने 200 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए अपने ही मालकिन के मंदबुद्धि बेटे से शादी कर ली। ऐसे में जब मालकिन की बेटी ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी, तो जांच में पता चला। इस कार्य में संलिप्त लोग पहले भी ऐसा काम कर चुके हैं। पुलिस बात ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (ट्विटर) पर दी है। 

गाज़ियाबाद के मुरादनगर का है पूरा मामला

आपने अब तक एक से बढ़ कर एक लुटेरी दुल्हन के किस्से और खबरे सुनी और पढ़ी होंगी। लेकिन गाज़ियाबाद के मुरादनगर का मामला थोड़ा अलग है। बता दें कि यह कहानी ‘यूनिक ग्रुप ऑफ कॉलेजेस’ (UIMT) की पूर्व चांसलर सुधा सिंह से शुरू होती है। उनकी मौत 7 अगस्त 2023 को कैंसर की वजह से हो गई। उनके पति का मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। ऐसे में उनका एक मंदबुद्धि बेटा शिवम सिंह ही परिवार में बचा है।  पूर्व चांसलर सुधा सिंह की एक बेटी भी है, जिसका नाम आकांक्षा सिंह बताया जा रहा है। बेटी आकांक्षा की शादी पहले ही हो चुकी है। ऐसे में घर की देखभाल करने के लिए प्रीति नाम की एक लड़की आई। उस दौरान सुधा कैंसर के लास्ट 4 स्टेज में थी। उन्होंने उस लड़की को घर के काम के लिए रख लिया। जिसके बाद उसने अपने मालकिन सुधा सिंह का दिल जीत लिया। फिर उसने मालकिन से मंदबुद्धि बेटे को जिंदगी भर साथ देने की बात कही। ऐसे में बहन आकांक्षा सिंह के जानकारी के बिना उसने फटाफट शादी कर ली। वह अब घर पर मालकिन की तरह रहने लगी। उसने शिवम की बहन से बताया उसकी शादी हो गयी है। ऐसे में बहन को यह बात अटपटा लगा, जिसके चलते इसकी सूचना उन्होंने 22 सितंबर को पुलिस को दी।      

  

पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई 

पुलिस ने इस संबंध में बताया, कि जांच में पता चला है, कि यह एक गिरोह था। हालांकि यह अभी शुरूआती जांच है। इस मामले में नौकरानी (प्रीति) के एक दोस्त की गिरफ्तारी हुई है। उस पर पहले से कई मुकदमे दर्ज है। उस पर धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज है। जांच में मालूम चला है, कि प्रीति के दोस्त सचिन ने ही उसे यहां काम पर रखवाया था।  उसे पहले से पता था, कि इस परिवार में क्या स्थिति है। फ़िलहाल जांच चल रही है पुलिस महिला और युवक से पूछताछ कर रही है।   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Leave a Comment