---Advertisement---

Ghaziabad News: खुशखबरी! NCRTC कॉरिडोर के इन स्टेशनों पर यात्रियों को खाने -पीने, खरीदारी और रेस्तरां की मिलेगी सुविधा, जानें डिटेल

Ghaziabad News: दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ आरआरटीसी कॉरिडोर पर यात्रियों के सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह से कार्यरत है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 21, 2024 4:59 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली- गाजियाबाद– मेरठ आरआरटीसी कॉरिडोर पर यात्रियों के सुविधा के लिए प्रशासन पूरी तरह से कार्यरत है। वहीं एनसीआरटीसी की तरफ साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई स्टेशनों पर खाने -पीने, खरीदारी, रेस्तरां और बैंकिस सेवा जैसी सुविधा प्रदान की जाएगी। गौरतलब है कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्री सफर के साथ- साथ खाने पीने की भी लुफ्त उठा सकेंगे। मालूम हो कि इससे पहले यात्रियों की सुविधा के लिए एनसीआरटीसी ने ट्रेन के परिचालन के समय में दो घंटे की बढ़ोतरी की है, जो 20 मई 2024 से लागू हो गई है।

एनसीआरटीसी के प्रवक्ता ने दी जानकारी

एनसीआरटीसी के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि “हम भविष्य में सवारियों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं और एनसीआरटीसी ने व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने के लिए प्राइवेट सेक्टर से बोलियां आमंत्रित की हैं। प्रारंभ में, साहिबाबाद, गुलधर और दुहाई के तीन स्टेशनों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जहां रेस्तरां, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, बैंकिंग सेवाएं आदि आएंगी। निविदाएं जमा करने की अंतिम तारी 4 जून 2024 है और इससे संबंधित दस्तावेज एनसीआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर देख सकते है”।

लोगों को मिल रही है सुविधा

मालूम हो कि 82 किमी लंबे आरआरटीसी परियोजना का मकसद दिल्ली-गाजियाबाद- मेरठ को एक दूसरे से जोड़ना है। गौरतलब है कि अभी 34 किलोमीटर पर ही इसका परिचालन किया जा रहा है। जिसमे साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर (दक्षिण) और मोदीनगर समेत आठ स्टेशनों के साथ चालू है। मालूम हो कि बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में गाजियाबाद से मेरठ का सफर करते है। नमो ट्रेन के परिचालन के बाद यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार कुल 82 किलोमीटर पर परिचालन होने के बाद प्रतिदिन करीब 8 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। दिल्ली से परिचालन शुरू होने के बाद यात्रियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mamata Banerjee

जून 24, 2026

Pune Fort Murder

जून 24, 2026

Lucknow Fire Incident

जून 24, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Punjab News

जून 23, 2026

Rashifal 24 June 2026

जून 23, 2026