---Advertisement---

Ghaziabad News: ना पुलिस का डर और ना ही प्रशासन का खौफ, नेशनल हाईवे पर कुछ इस युवक की गन लहराता वीडियो वायरल

Ghaziabad News: ना पुलिस का डर और ना ही प्रशासन का खौफ, गाजियाबाद के नेशनल हाईवे पर कुछ इस तरह दिखी गुंडागर्दी, देखें वीडियो

Avatar of Sapna Yadav

By: Sapna Yadav

Published: नवम्बर 18, 2023 12:20 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में नेशनल हाईवे से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार में बैठे युवक ने कार से बाहर हाथ निकालकर हवा में पिस्टल लहराई है।

हाईवे पर गाड़ी में बैठे युवक ने हवा में लहराई पिस्तौल

गाजियाबाद के हाईवे पर गाड़ी में बैठे युवक को ना पुलिस डर है और ना ही प्रशासन का खौफ, वह बिना किसी डर के गाड़ी से बाहर हाथ निकालकर ऊपर की तरफ पिस्टल को लहराता हुआ नजर आ रहा है। जिसका वीडियो उसके पीछे चल रही एक कार चालक ने बना लिया है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक वाइट कलर की कार में आगे ड्राइवर की बगल वाली सीट पर बैठा एक व्यक्ति कार से बाहर हाथ निकाल कर पिस्टल लहरा रहा है और यह करीबन लंबी देर तक ऐसे ही चलता रहता है। कार चलती जाती है और वह हवा में पिस्टल लहराता जाता है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में बैठा युवक आसपास के चालकों को पिस्तौल दिखाता हुआ नजर आ रहा है। उसे पुलिस से और प्रशासन से किसी भी तरह का डर या खौफ नहीं है। जब पुलिस को इसी घटना के मामले में जानकारी मिली तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई।

https://twitter.com/tyagiih5/status/1725735783875661959

रिपोर्ट्स की मानें तो यह वीडियो 24 सिद्धार्थ विहार के पास का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवक बेखौफ करीब 38 सेकंड तक हवा में पिस्टल लहराता हुआ नजर आ रहा है। वहीं पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और वह कर चालक की तलाश कर रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

EPFO

अप्रैल 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 6, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 6, 2026

RBI Monetary Policy Meeting

अप्रैल 6, 2026

Bengal Elections 2026

अप्रैल 6, 2026

Ayodhya–Jagdishpur Highway

अप्रैल 6, 2026