---Advertisement---

Ghaziabad News: अब कुत्ता पालना हुआ महंगा, गाजियाबाद नगर निगम ने बढ़ाई 5 गुना रजिस्ट्रेशन फीस; जानें पूरी खबर

Ghaziabad News: अगर आप गाजियाबाद में रहते है और आपके पास पालतू कुत्ता है तो यह खबर आपके लिए है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 1 अप्रैल से गाजियाबाद(Ghaziabad News) में पालतू जानवरों का पंजीकरण कराने का शुल्क मौजूदा 200 रुपये से पांच गुना बढ़कर 1000 रुपये हो जाएगा।(Ghaziabad News) उन्होंने कहा कि यह ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2024 4:19 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप गाजियाबाद में रहते है और आपके पास पालतू कुत्ता है तो यह खबर आपके लिए है। अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि 1 अप्रैल से गाजियाबाद(Ghaziabad News) में पालतू जानवरों का पंजीकरण कराने का शुल्क मौजूदा 200 रुपये से पांच गुना बढ़कर 1000 रुपये हो जाएगा।(Ghaziabad News) उन्होंने कहा कि यह निर्णय मालिकों को अपने पालतू जानवरों को जल्द से जल्द निगम के साथ पंजीकृत कराने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

Ghaziabad News: गाजियाबाद नगर निगम के अधिकारी ने क्या कहा?

मुख्य पशु चिकित्सा एवं समाज कल्याण अधिकारी डॉ अनुज सिंह का कहना है कि ऐसा अनुमान है कि शहर में लगभग 15000 पालतू जानवर हैं। (Ghaziabad News)लेकिन गाजियाबाद शहर वर्तमान में पंजीकरण के मामले में पिछड़ रहा है, क्योंकि नगर निगम के साथ अब तक केवल 5925 पालतू जानवरों का पंजीकरण हुआ है।

हम पंजीकरण में तेजी लाने की कोशिश कर रहे हैं और पालतू जानवरों के मालिकों से 1 अप्रैल 2024 से वार्षिक पंजीकरण शुल्क 1000 रूपये तक बढ़ने से पहले पंजीकरण करने का आग्रह कर रहे हैं।(Ghaziabad News) उन्होंने आगे कहा कि अगले सप्ताह तक, हम डॉग पॉलिसी के तहत हमारे नियमों और विनियमों पर सार्वजनिक आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित करने के लिए एक सार्वजनिक नोटिस जारी करने का भी प्रयास कर रहे हैं।

1 अप्रैल 2024 से इन नियमों का करना होगा पालन

Ghaziabad News
Ghaziabad News

●6 माह से कम उम्र के एग्रेसिव कुत्ते का निगम में शपथ पत्र देना होगा।

●किसी अन्य के घर के बाहर कुत्ते को खाना नहीं खिला सकते।

●पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा।

●पालतू कुत्तों की गंदगी साफ करना मालिक की जिम्मेदारी।

●एक फ्लैट के एड्रेस पर केवल दो कुत्तों का ही रजिस्ट्रेशन होगा।

●सार्वजनिक स्थान जैसे-पार्क और लिफ्ट में कुत्तों को ले जाते समय उनके मुंह पर लगाना अनिवार्य है। लेकिन अधिक गर्मी में जहां लोग कम हो वहां मजाल हटा सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026