---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: क्या सोने-चांदी की कीमतों में हुआ बदलाव? यहां जानिए आज के भाव

सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है। शादी सीजन शुरू होते ही दोनों ही धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 15, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Gold-Silver Rates Today
Follow Us
---Advertisement---

Gold-Silver Rates Today: 14 अप्रैल को मलमास खत्म हो गया है। इसके खत्म होते ही शादियों का सीजन शुरू हो गया है। लेकिन इसी बीच सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर भारी उछाल देखने को मिला है। शादी सीजन शुरू होते ही दोनों ही धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। IBJA पर आज सोने-चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, Good Returns पर आज सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

गौर हो कि केंद्र सरकार की ओर से जारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को सोने और चांदी के दाम नहीं जारी किए जाते हैं। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन गुड रिटर्न्स पर दोनों ही धातुओं की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत 61,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 56,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसी तरह चांदी की कीमत 79,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana के तहत लाखों लोगों को मिल रहा “मुफ्त राशन”, ऐसे उठाएं लाभ

IBJA पर सोने-चांदी के दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिली है। IBJA पर आज भी 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,880 रुपए प्रति 10 ग्राम, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 60,636 रुपए प्रति 10 ग्राम, 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 55,766 रुपए प्रति 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 45,660 रुपए प्रति 10 ग्राम और 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 35,615 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। आज चांदी के भाव 75,689 रुपए प्रति किलोग्राम हैं।

Gold PurityRate as per 10 Grams
99.9 Purity (24 Carat)Rs. 60,880
91.6 Purity (22 Carat)Rs. 55,766
75.0 Purity (18 Carat)Rs. 45,660

गुड रिटर्न्स पर सोना-चांदी के दाम

Good Returns पर आज दोनों ही धातुओं की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत में 600 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 61,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 550 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 56,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसी तरह आज चांदी की कीमतों में 1600 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके बाद कीमत 79,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

बड़े शहरों में Gold-Silver Rates Today

City22K Gold in Rupees24K Gold in RupeesSilver in Rupees
चेन्नई57,30062,50083,000
मुंबई56,65061,80079,600
दिल्ली56,80061,95079,600
कोलकाता56,65061,80079,600
बेंगलुरु56,70061,85083,000
हैदराबाद56,65061,80083,000
पुणे56,65061,80079,600
अहमदाबाद56,70061,85079,600
सूरत56,70061,85079,600
जयपुर56,80061,95079,600
लखनऊ56,80061,95079,600
पटना56,70061,85079,600
नागपुर56,65061,80079,600
चंडीगढ़56,80061,95079,600
भुवनेश्वर56,65061,80083,000
गुड़गांव56,80061,95079,600
गाजियाबाद56,80061,95079,600
नोएडा56,80061,95079,600

एक Missed Call से पता करें भाव

8955664433 नंबर पर एक मिस्ड कॉल देकर आप सोने और चांदी के अपडेटेड दाम पता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप दोनों की धातुओं की कीमत ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको India Bullion and Jewellers Association की वेबसाइट पर जाना होगा। साथ ही Good Returns और MCX पर भी आप सोने-चांदी की कीमत पता कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। ज्ञात हो कि मार्केट में निवेश करना जोखिम भरा काम है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट की सलाह लें। DNP News Network/Website/Writer  के द्वारा यहां किसी को भी पैसा लगाने की सलाह नहीं दी जाती है। किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए DNP News Network/Website/Writer उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026