---Advertisement---

Guwahati Hotel Shooting: संपत्ति के विवाद में हुआ भयानक नरसंहार! 5 लोगों की खूनी मौत को लेकर मची चीख-पुकार

Guwahati Hotel Shooting: एक होटल की मालकिन और उनके 5 और लोगों पर गोलीबारी हुई। इस खूनी अंजाम ने हर किसी को हिला कर रख दिया है। जानिए क्या है पूरा माजरा। निश्चित तौर पर संपत्ति विवाद को लेकर यह खौफनाक घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2026 11:02 पूर्वाह्न

Guwahati Hotel Shooting
Follow Us
---Advertisement---

Guwahati Hotel Shooting: असम की राजधानी के एक होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से हड़कंप मचा है। भयानक हादसे में 6 लोगों को गोली लगने की खबर सामने आई है जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। जीएस रोड स्थित बोरा सर्विस क्षेत्र के होटल ‘बिलास इन’ में हुई इस घटना को लेकर सनसनी मची हुई है। संपत्ति के विवाद का ये अंजाम होगा किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जानिए गुवाहाटी होटल शूटिंग की पूरी डिटेल्स क्या है। इस गोलीबारी की घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है।

Guwahati Hotel Shooting को लेकर जानिए किनकी हुई मौत

गुवाहाटी होटल शूटिंग में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान होटल की मालकिन हेलेना भरली, उनके बेटे देबोर्शी कश्यप, बहू रिनिकी कश्यप, भाई भूदेव भरली के साथ गांव और परिवार से जुड़े नारायण दास के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हमले में एक ही परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई है जबकि एक घायल है। बताया जा रहा है कि घायल शख्स का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।

कैसे हत्याकांड को आरोपी ने दिया अंजाम

पुलिस की जांच में बताया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना संपत्ति और लीज के विवाद की वजह से हुआ था। होटल के मालिक पक्ष और होटल को लीज पर लेने वाले शख्स के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी की पहचान घनकांत गोगोई के रूप में हुई है जो होटल का पट्टाधारक था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद एक घंटे के भीतर 32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

निश्चित तौर पर गुवाहाटी की इस शूटिंग विवाद ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है जहां इस तरह खुलेआम गोली चलाकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार देना निश्चित तौर पर दिल दहला देने के लिए काफी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026