Gyanesh Kumar: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में धांधली को लेकर विपक्ष का गुस्सा लगातार देखा जा रहा है और ऐसे में विपक्षी नेता का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने का समय मांग कर रहे हैं। वहीं विपक्ष की एक ही मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपना इस्तीफा दें। वहीं इस सब के बीच लगातार तीसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी है और इस मुद्दे को लेकर बीते दिन राहुल गांधी प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज किया गया था था। अब कांग्रेस नेता ने x प्लेटफार्म के जरिए इंडिया एलायंस के सभी नेताओं के बारे में एक संदेश लिखा है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।
Gyanesh Kumar के खिलाफ प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन में
बीते दिन दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की तरफ से राहुल गांधी प्रियंका गांधी और कई अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जहां उन पर पुलिस कर्मियों से हाथापाई और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया जा रहा है रिपोर्ट की माने तो कल 91 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था जहां इंडिया अलाइंस के नेताओं ने संविधान की कॉपी दिखाकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा था।
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की सख्ती
वहीं इसे लेकर मध्य दिल्ली और संसद मार्ग के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। पुलिस की तरफ से पूरी तरह चौकसी जारी है। चुनाव आयोग कार्यालय से लेकर जंतर मंतर और संसद मार्ग गोल चक्कर पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कानून व्यवस्था के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जा सके। बावजूद इसके विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उड़ीसा में भी राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
राहुल गांंधी ने ज्ञानेश कुमार को लेकर दिया स्पष्ट पैग़ाम
I am thankful to every INDIA alliance MP standing firm in defence of our democracy – in Parliament, outside on the streets, and today near Jantar Mantar.
They can stop a march. They can refuse a meeting. But they cannot stop the will of our people.
Narendra Modi, Amit Shah, Gyanesh Kumar and the entire system will be brought to justice.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 7, 2026
वहीं इस सबके बीच दूसरे दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने x प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में लिखा, “मैं INDIA अलायंस के हर MP का शुक्रगुजार हूं जो हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संसद में, बाहर सड़कों पर और आज जंतर-मंतर के पास डटे हुए हैं। वे एक मार्च रोक सकते हैं। वे एक मीटिंग से मना कर सकते हैं। लेकिन वे हमारे लोगों की इच्छा को नहीं रोक सकते। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और पूरे सिस्टम को इंसाफ दिलाया जाएगा।”
वहीं ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 10 अक्टूबर को विपक्ष का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है जिसे लेकर सभी विपक्षी दल एकजुट है। दिल्ली के जंतर मंतर पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। राजनीतिक गलियारे में आखिर इस प्रदर्शन का क्या अंजाम निकलता है और ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर किस तरह से मुसीबत दिखती है यह आने वाले समय में पता चलेगा।







