---Advertisement---

क्या आतंकी हाफिज सईद को भारत लाने की है तैयारी? प्रत्यर्पण को लेकर विदेश मंत्रालय ने कही ये अहम बात

Hafiz Saeed: खूंखार आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख और 2008 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बननी शुरू हो चुकी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 30, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Hafiz Saeed
Follow Us
---Advertisement---

Hafiz Saeed: खूंखार आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख और 2008 मुंबई हमले (26/11) के मास्टरमाइंड आतंकी हाफिज सईद को लेकर एक बार फिर सुर्खियां बननी शुरू हो चुकी है। खबर है कि भारत सरकार आतंकी हफीज सईद को भारत लाने की तैयारी कर रही है। इस क्रम में भारतीय विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भारत सरकार का पक्ष रखा है। उनकी ओर से स्पष्ट किया गया कि भारत सरकार ने आतंकवादी हाफिज सईद को देश लाने के लिए पाकिस्तान से आधिकारिक तौर पर अनुरोध किया है। वहीं इस मामले में भारत सरकार लगातार सक्रिया है और दस्तावेजों के साथ पाकिस्तान से हाफिज सईद के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया गया है।

भारतीय विदेश मंत्रालय का पक्ष

आतंकी हाफिज सईद के भारत को प्रत्यर्पित करने के मामले में विदेश मंत्रालय की ओर से आधिकारिक तौर पर पक्ष रखा गया है। इसके तहत विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कई अहम बाते कही हैं। उन्होंने सर्वप्रथम इस बात को स्पष्ट किया है कि भारत सरकार द्वारा आतंकी हाफिज सईद को देश में लाने के लिए पाकिस्तान से अनुरोध किया गया है। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि हाफिज सईद भारत में कई गंभीर आतंकी हमलों में शामिल रहा है। उसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी आतंकियों की सूचि में शामिल किया जा चुका है। ऐसे में मजबूती से कागजी कार्रवाई के साथ पाकिस्तान से हाफिज सईद को प्रत्यर्पित करने की मांग की गई है।

अरिंदम बागची ने आतंकी हाफिज के करीबियों के बढ़ते राजनीतिक रसूख को लेकर भी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के संगठनों का राजनीति में आना नई बात नहीं है और ये उनकी राजनीति का हिस्सा बन चुका है। हालाकि इससे सुरक्षा अवश्य प्रभावित होती है और ऐसे में एहतियात के तौर पर भारत सरकार इस प्रकरण पर कड़ी मॉनिटरिंग जारी रखेगी।

मुंबई हमले का आरोपी है हाफिज सईद

आतंकी हाफिज सईद पर यूं तो कई ममालों में वांछित अपराधी है लेकिन 2008 में मुंबई में हुए खतरनाक हमले (26/11) में उसके शामिल होने का आरोप भी लगता है। भारत सरकार इसी को लेकर लगातार हाफिज पर सख्त रवैया दिखाती नजर आती है। हालाकि अभी वो पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा टेरर फंडिंग व अन्य मामले में सुनाई गई दो सजाओं (32 साल-36 साल) को काट रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026