---Advertisement---

Haldwani Violence: उत्तराखंड हिंसा में 4 लोगों की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; स्कूल कॉलेज बंद

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए है।(Haldwani Violence) खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं 100 से अधिक लोग इस घटना में घायल होने की खबर है। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 9, 2024 11:02 पूर्वाह्न

Haldwani Violence
Follow Us
---Advertisement---

Haldwani Violence: उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना के बाद शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है। दंगाईयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए गए है।(Haldwani Violence) खबरों के मुताबिक मरने वालों की संख्या चार हो गई है। वहीं 100 से अधिक लोग इस घटना में घायल होने की खबर है। इस झड़प में 50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। कई प्रशासनिक अधिकारी, नगर निगम कर्मचारी और पत्रकार भी इस हिंसा की चपेट में आ गए।

Haldwani Violence: क्या है पूरा मामला

दरअसल ये हिंसा गुरूवार को उस वक्त भड़की जब वनभूलपुरा के मलिक के बगीचे के अवैध रूप से बनी मस्जिद और मदरसे को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन और पुलिस दल पहुचा था। टकराव तब चरम बिंदु पर पहुंच गया जब सरकारी अधिकारियों की एक टीम ने, पुलिसकर्मियों के साथ अदालत के आदेश के बाद संरचनाओं को ध्वस्त करने का प्रयास किया।(Haldwani Violence) प्रशासन ने मदरसा और मस्जिद को अवैध घोषित कर दिया था।

Haldwani Violence: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?

Haldwani Violence
Haldwani Violence

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अदालत के आदेश के बाद विध्वंस करने के लिए क्षेत्र में एक टीम भेजी गई थी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि क्षेत्र में “असामाजिक तत्व” पुलिस के साथ भिड़ गए । व्यवस्था बहाल करने के लिए अतिरिक्त पुलिस और केंद्रीय बलों को तैनात किया जा रहा है।(Haldwani Violence) मुख्यमंत्री ने जनता से शांति बनाये रखने की अपील की है। वहीं, हल्‍द्वानी जिला प्रशासन का कहना है कि मदरसा और नमाज वाली जगह पूरी तरह से अवैध है। इसके पास करीब 3 एकड़ जमीन पर नगर निगम ने पहले ही कब्‍जे में ले लिया गया है। बता दें कि अवैध मदरसे और नमाज स्‍थल को सील कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026