---Advertisement---

Anurag Dhanda: युवाओं के बाद महिलाओं के हक में आप नेता ने भरी हुंकार! लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र कर हरियाणा सरकार को लपेटा

आप नेता Anurag Dhanda ने महिलाओं के हक में हुंकार भरते हुए हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढ़ांडा ने लाडो लक्ष्मी योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसे ठगो लक्ष्मी योजना बताया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 11, 2025 12:40 अपराह्न

Anurag Dhanda
Follow Us
---Advertisement---

Anurag Dhanda: मुखरता के साथ जनहित से जुड़े आवाज को उठाने वाले अनुराग ढ़ांडा ने फिर एक बार हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। आप नेता ने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र किया है। अनुराग ढ़ांडा का आरोप है कि हरियाणा सरकार प्रदेश की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के साथ अन्याय गलत कर रही है। आप नेता ने लाडो लक्ष्मी योजना को ठगो लक्ष्मी योजना भी करार दिया है। अनुराग ढ़ांडा उन नेताओं की सूची में शामिल हैं, जो लगातार किसानों से लेकर युवाओं और महिलाओं तक के हक की आवाज उठाते हुए जिम्मेदारों को निशाने पर ले रहे हैं।

लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र कर हरियाणा सरकार पर बिफरे Anurag Dhanda

महिलाओं के हक की आवाज को बुलंद करते हुए आप नेता अनुराग ढ़ांडा ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया है। आप नेता का कहना है कि हरियाणा में कुल 1 करोड़ 40 लाख महिलाए हैं। बीजेपी ने चुनावी प्रचार के दौरान सभी को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक मदद देने का वादा किया था। हालांकि, लाभ सिर्फ 5 लाख महिलाओं को ही मिल रहा है। अनुराग ढ़ांडा का आरोप है कि हरियाणा सरकार राज्य की 1 करोड़ 35 लाख महिलाओं के साथ अन्याय कर रही है। इसी का जिक्र कर अनुराग ढ़ांडा लगातार बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। उन्होंने इसी क्रम में लाडो लक्ष्मी योजना को ठगो लक्ष्मी योजना तक करार दिया है।

युवाओं के हक में भी हुंकार भर चुके हैं आप नेता!

अनुराग ढ़ांडा महिलाओं और किसानों के साथ युवाओं के हक की आवाज उठाते हुए भी हुंकार भर रहे हैं। बीते दिन ही आप नेता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा सरकार को आईना दिखाया था। अनुराग ढ़ांडा ने कहा था कि हरियाणा सरकार को पंजाब सरकार से युवाओं को नौकरी देने का तरीका सीखना चाहिए। आप नेता ने हरियाणा सरकार पर युवाओं के साथ नाइंसाफी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें आईना दिखाया था। अब फिर एक बार अनुराग ढ़ांडा महिलाओं के हक में हुंकार भरते हुए हमलावर हुए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

IPL 2026

मार्च 14, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 14, 2026

BCCI

मार्च 14, 2026

US-Israel-Iran-War

मार्च 14, 2026