---Advertisement---

Monsoon Alert 6 Aug 2025: MP, Haryana में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट, तो Rajasthan में बिजली गिरने की चेतावनी से सहमे लोग; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 6 Aug 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है, पहाड़ों पर स्थिति भयावह होती जा रही है, जिसने टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 5, 2025 7:00 अपराह्न

Monsoon Alert 6 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 6 Aug 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है। पहाड़ों पर स्थिति भयावह होती जा रही है। उत्तराखंड में बादल फटने से कई घर तबाह हो गए है, वहीं 50 से अधिक लोग लापता है। वहीं मैदानी इलाकों में स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यूपी बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, तो वहीं एमपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर है, लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर है। यानि पूरे देश में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जो ग्रामीण लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। आलम यह है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है। इसी बीच आईएमडी ने Monsoon Alert 6 Aug 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

MP, Haryana में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी पांच मौसम प्रणालियों के असर से कुछ नमी आ रही है। जिसके बाद कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदियां उफान पर है। लगातार हो रही बारिश ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में कल के Monsoon Alert 6 Aug 2025 14 जिलों अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, गुना, ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर Haryana की बात करेें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल समेत कई जिलों के लिए बारिश के साथ भयंकर तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Rajasthan में बिजली गिरने की चेतावनी से सहमे लोग – Monsoon Alert 6 Aug 2025

जयपुर राजस्थान में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, सड़कें डूबीं, रेलवे ट्रैक जलमग्न, पुल बहने से राजस्थान का मध्यप्रदेश से संपर्क टूटा चुका है। वहीं एक बार फिर विभाग ने कई जिलों में भयंकर बारिश, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम और मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026