---Advertisement---

Hathras News: UP के हाथरस में बड़ा हादसा, सत्संग के दौरान भगदड़ के कारण 50 से ज्यादा लोगों की मौत; जानें ताजा अपडेट

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस के रतिभानपुर में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से कई लोगों को मौत होने की खबर है तो वहीं दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 2, 2024 4:14 अपराह्न | Updated: जुलाई 2, 2024 6:19 अपराह्न

up news
Follow Us
---Advertisement---

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। हाथरस (Hathras News) के रतिभानपुर में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 50 से 60 लोगों के मौत होने की खबर है तो वहीं सैकड़ो लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर महिला व बुजुर्ग तक शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक हाथरस के रतिभानपुर में भगदड़ में मरे लोगों के शव एटा मेडिकल कॉलेज लाए गए हैं और घायलों के इलाज के लिए भी समुचित व्यवस्था की जा रही है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से घटना स्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर एक कमिटी भी गठन की गई है जो इस हादसे की जांच करेगी।

हाथरस में दर्दनाक हादसा

यूपी के हाथरस में आज एक बेहद खतरनाक व दर्दनाक हादसा होने की खबर है। जानकारी के मुताबिक यूपी के हाथरस में स्थित रतिभानपुर में एक सत्संग का आयोजन किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम के समापन के बाद अचानक भगदड़ मच गई और देखते ही देखते हादसे की चपेट में आने से 50 से 60 लोगों की मौत हो गई।

हाथरस जिला प्रशासन ने इस संबंध में बयान जारी कर ताजा अपडेट दिए हैं। हाथरस के जिलाधिकारी आशीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि “जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। इस हादसे में घायल लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उनके इलाज की व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टरों ने प्रशासन को करीब 50-60 मौतों का आंकड़ा बताया है।” कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति एसडीएम द्वारा दी गई थी और यह एक निजी कार्यक्रम था। ऐसे में मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। प्रशासन का प्राथमिक ध्यान हर संभव सुविधा प्रदान करना है घायलों और मृतकों के परिजनों को मदद करना है।

घटना स्थल पर रवाना हुए मंत्री व अधिकारी

हाथरस के रतिभानपुर में सत्संग के दौरान मचे भगदड़ के बाद सीएम योगी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी ने स्पष्ट किया है कि “जनपद हाथरस की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के युद्ध स्तर पर संचालन और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।”

सीएम योगी ने ये भी स्पष्ट किया है कि “उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी व संदीप सिंह घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं तथा प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए निर्देशित किया गया है। ADG, आगरा और कमिश्नर, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित कर दुर्घटना के कारणों की जांच के निर्देश भी दिए हैं।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026