---Advertisement---

Heatwave Alert 14 April 2026: सावधान, इन जगहों पर पारा पहुंचा 40 के पार, भीषम गर्मी की आहट से बढ़ी विभाग की चिंता, देखें वेदर रिपोर्ट

Heatwave Alert 14 April 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 13, 2026 5:51 अपराह्न

Heatwave Alert 14 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 14 April 2026: अप्रैल में ही सूरज ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसके बाद भीषण गर्मी को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई जगहों पर तो तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। जबकि अभी अप्रैल का ही महीना शुरू हुआ है। बता दें कि मई, जून में मर्मी अपनी रौद्र रूप दिखाती है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो उन इलाकों में मौसम का एक अलग सा ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट

रायपुर समेत इन जगहों पर पारा पहुंचा 40 के पार

विभाग के मुताबिक छत्तीगढ़ के कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसमे भाटापारा, दुर्ग, जगदालपुर, कांकेर, रायपुर, राजिम समेत कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ इलाकों में 14 अप्रैल को, महाराष्ट्र में 15 और 16 अप्रैल को, मध्य प्रदेश में 16 से 18 अप्रैल तक, विदर्भ और आंतरिक ओडिशा में 15 से 18 अप्रैल तक, छत्तीसगढ़ में 16 से 19 अप्रैल तक, मध्य प्रदेश में 16 और 17 अप्रैल,

मराठवाड़ा में 15 से 17 अप्रैल तक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 15 से 17 अप्रैल तक और झारखंड में 17 और 18 अप्रैल को लू चलने की प्रबल संभावना है। 14 से 17 अप्रैल के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु में, 13 से 15 अप्रैल के दौरान केरल और माहे में, और 13 और 14 अप्रैल को तटीय कर्नाटक में कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की बहुत संभावना है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

14 अप्रैल 2026 को उत्तर भारत में मौसम पूरी तरह बदलता हुआ नजर आएगा। आईएमडी के अनुसार एक तरफ जहां भीषण गर्मी का असर रहेगा, वहीं दूसरी ओर कई इलाकों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का खतरा भी बना हुआ है। विभाग ने दिन का तापमान 38°C से 41°C के बीच रहने की संभावना है। कई जिलों में लू जैसे हालात बन सकते हैं।

दोपहर के समय तेज धूप और गर्म हवाएं परेशान करेंगी। कुछ इलाकों (खासकर पूर्वी UP) में हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना मौसम में नमी बढ़ सकती है, जिससे उमस महसूस होगी। पंजाब की बात करें तो दिन का तापमान 35°C–39°C के आसपास रह सकता है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं (40–55 km/h) चलने का अनुमान है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026