---Advertisement---

Gurugram News: बारिश बनी आफत, पानी में डूबी गुरुग्राम की सड़कें, हाईवे पर लगा 8 KM लंबा जाम

Gurugram News: गुरुग्राम में आज बारिश के बाद कुछ हिस्सों में भारी जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 21, 2023 3:24 अपराह्न

Gurugram News
Follow Us
---Advertisement---

Gurugram News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हर साल बारिश होती है। बारिश से पहले प्रशासन बड़े-बड़े दावे करता है। लेकिन, हर बार प्रशासन से दावों की पोल खुल जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। गुरुग्राम में अभी मानसून ने दस्तक भी नहीं दी और प्रशासन से सारे दावे धरे के धरे रह गए। दरअसल, बीते कुछ दिनों से दिल्ली-NCR के इलाके में बादल छाए हुए थे। आज सुबह कई इलाकों में भारी बारिश, लेकिन बारिश की वजह से कई जगह सड़के पानी में डूब गई।

हाईवे पर लगा 8 KM लंबा जाम

भारी बारिश के चलते सारा दिन शहर में जगह-जगह जाम लगा रहा। कई जगह तो ऐसी तस्वीरें देखने को मिली जहां पूरी की पूरी सड़क ही पानी में डूब गई थी। जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे भी कई घंटों तक जाम रहा। आलम ये था कि हाईवे की मुख्य और सर्विस लेन ही पानी में डूब गई थी। जिसके चलते हाईव पर 8 KM लंबा जाम लग गया था। जाम में फंसने के चलते लोग दफ्तर भी देरी से पहुंचे।

घरों और दफ्तरों में घुसा पानी

मानसून से पहले हुई इस बारिश ने लोगों को गर्मी से तो जरूर राहत दी है, लेकिन भारी बारिश के चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुग्राम में आज बारिश कुछ ज्यादा ही हो गई, जिसके चलते घरों और दफ्तरों तक में पानी घुस आया। शहर में अभी भी कई जगह बारिश का पानी भरा हुआ है, जिसके चलते सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। हालांकि प्रशासन का कहना है कि जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। जाम हुई सड़कों को बहाल किया जा रहा है। सड़कों की सफाई का काम जारी है।

इन जगहों पर हुआ जलभराव

शहर में बसई रोड, सेक्टर नौ, नौ ए , सेक्टर दस और दस ए सहित पुराने और नए गुरुग्राम की सड़कों पर जलभराव होने से वाहन ट्रैफिक जाम में रेंगते रहे। बसई में हालात सबसे ज्यादा खराब रहे। बसई में फ्लाईओवर और द्वारका एक्सप्रेस वे के समीप सड़क पानी में डूब गई। कई आटो रिक्शा और मोटरसाइकिलें पानी के कारण बंद हो गई। सड़क टूटी होने के कारण यह समस्या दोगुना हो गई।

इसके अलावा बस स्टैंड परिसर, शीतल माता रोड, ओल्ड दिल्ली रोड, डूंडाहेड़ा, सुखराली, उद्योग विहार, इफको चौक, सेक्टर 14, सेक्टर 15 पार्ट वन और टू, सेक्टर 31, 39, 40, 45, 46, सेक्टर 51, 55-56, पेस सिटी सेक्टर 34 और सेक्टर 37 मेंं भी जलभराव के चलते लोग परेशान दिखे।

ये भी पढे़ं: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026