---Advertisement---

Himachal Pradesh News: कांग्रेस के लिए बड़ा झटका! क्या मुख्यमंत्री पद से जल्द इस्तीफा दे सकते हैं Sukhwinder Singh Sukhu? जानें डिटेल

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) सरकार पर सियासी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में जानिए हिमाचल प्रदेश खबर (Himachal Pradesh News), जो कि प्रदेश की बड़ी राजनीतिक घटना साबित हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। Himachal Pradesh ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 28, 2024 1:45 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 28, 2024 2:24 अपराह्न

Himachal Pradesh News
Follow Us
---Advertisement---

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस (Congress) सरकार पर सियासी खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में जानिए हिमाचल प्रदेश खबर (Himachal Pradesh News), जो कि प्रदेश की बड़ी राजनीतिक घटना साबित हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) जल्द अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Himachal Pradesh News: क्या सीएम पद छोड़ सकते हैं Sukhwinder Singh Sukhu?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पार्टी विधायकों की कड़ी नाराजगी के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने सीएम सुक्खू के त्यागपत्र को स्वीकर कर लिया है। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू ने पार्टी पर्यवेक्षकों को अपने इस्तीफे की पेशकश की थी। मगर अभी तक राज्यपाल को आधिकारिक तौर पर त्यागपत्र नहीं सौंपा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कही ये बात

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार पूरे पांच साल चलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। मीडिया में चल रही सभी खबरों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि वह योद्धा की तरह लड़ते रहेंगे। साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि सरकार के पास पूरा बहुमत है।

कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी दे चुके हैं त्यागपत्र

मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि सीएम सुक्खू के खिलाफ कांग्रेस के लगभग 26 विधायकों ने मोर्चा खोल रखा था। इससे पहले सरकार में कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की मौजूदा सरकार पर हमला बोला। अपनी बात कहते हुए वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी वीरभद्र सिंह की मूर्ति लगाने के लिए 2 गज जमीन नहीं मिली। उन्होंने कहा कि आगे का फैसला अपने लोगों के साथ बातचीत करके लिया जाएगा।

भाजपा के 15 विधायकों को किया गया निष्कासित

वहीं, भारतीय जनता पार्टी भाजपा के 15 विधायकों को सदन से एक दिन के लिए निष्कासित किए जाने के बाद वह राज्यपाल से मिलने के लिए राजभवन पहुंच गए हैं। बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में हंगामा और नारेबाजी करने के लिए मार्शल बुलाए और सभी निलंबित 15 विधायकों को बाहर कर दिया गया।

इसमें इसमें विधानसभा के प्रतिपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, विपिन सिंह परमार, रणधीर शर्मा, लोकेंद्र कुमार, विनोद कुमार, हंस राज, जनक राज, बलबीर वर्मा, त्रिलोक जम्वाल, सुरेंद्र शोरी, दीप राज, पूरन ठाकुर, इंदर सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर और रणवीर सिंह शामिल है।

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा

उधर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तभी से पैसे और मशीनरी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। एंजेसियां ऐसे सवाल कर रही हैं, जैसे ये उनका फ्रंटियल संगठन हो। इन सबके चलते क्रॉस वोटिंग शुरू हो गई है और दल-बदल की राजनीति शुरू हो गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026