---Advertisement---

Hottest City in India Today: इस शहर में पारा 43 डिग्री के पार; जानें देश के अन्य शहरों का हाल

Hottest City in India Today: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। कई शहरों में तो लगातार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 22, 2024 9:47 अपराह्न

Hottest City in India Today
Follow Us
---Advertisement---

Hottest City in India Today: उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप अपनी चरम सीमा पर है। कई शहरों में तो लगातार तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है। हालांकि 21 और 22 जून को उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। गौरतलब है कि इसे लेकर मौसम विभाग (IMD) इस संबंध में प्रतिदिन अपने रिपोर्ट जारी करता है और बताता है बीते दिन देश में सबसे गर्म शहर कौन सा रहा है। इसी क्रम में आज यानि 22 जून को मौसम विभाग ने मौसम से जुड़ी रिपोर्ट जारी कर दी है। जारी आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ 22 जून को देश का सबसे गर्म शहर रहा है।

आईएमडी ने जारी की सबसे हॉट सिटी की लिस्ट

आईएमडी द्वारा 22 जून की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि हरियाणा का भिवानी शहर आज 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म शहर रहा। इसके अलावा आज, उत्तर भारत के कई इलाकों नें बारिश देखी गई वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि कल यानि 23 जून को यूपी के कई शहरों में म़ॉनसून आ सकता है। आज, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

शहरतापमान डिग्री सेल्सियस
कानपुर आएएफ43.8
भिवानी42.6
बाडमेर42
प्रयागराज41.4
राजकोट41.3
रोहतक41.1
शिवपुरी41
जोधपुर40.9
अहमदाबाद40.8
सुरेंद्रनगर40.7

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए अधिकतम तापमान के आंकड़े डिग्री सेल्सियस में हैं और ये आंकड़े 22 जून 2024 को दर्ज किए गए हैं।

क्या है आईएमडी का पूर्वानुमान

आईएमडी द्वारा 23 जून को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में कल भी गर्मी से राहत जारी रहेगी। राजधानी के आसमान में रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कल यानि रविवार को मॉनसून पहुंचने की संभावना है। 23 और 24 जून, 2024 को गुजरात क्षेत्र में भारी से लेकर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 27, 2026

SIR Controversy

अक्टूबर 27, 2026

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026