---Advertisement---

कल का मौसम 7 Sep 2025: सावधान! दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तो Bihar, Jharkhand में वज्रपात, बिजली गिरने की चेतावनी से घबराए ग्रामीण; जानें IMD Report

कल का मौसम 7 Sep 2025: देशभर में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। विभाग ने फिर अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2025 6:28 अपराह्न

कल का मौसम 7 Sep 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 Sep 2025: देशभर में मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि लोग घरों से बाहर निकलने में घबरा रहे है। लगातार हो रही भयंकर बारिश के कारण बिहार, यूपी के साथ पंजाब, दिल्ली में बाढ़ की स्थिति बन गई है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अगर मैदानी इलाकों की बात करें तो पंजाब, दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को छोड़कर टैंटों में रहने के लिए मजबूर है। पहाड़ों में भी मौसम का अलग ही प्रकोप देखने को मिल रहा है, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने से कई घर तबाह हो गए है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 Sep 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार है। यमुना नदी उफान पर है, जिस कारण शहर के कई हिस्सों में जल प्रवेश कर चुका है। हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इससे यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। दिल्ली में अगर कल का मौसम 7 Sep 2025 की बात करें तो मौसम विभाग ने नई दिल्ली, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, कुतुब मीनार, राजघाट समेत कई जिलों के लिए भयंकर बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 7 Sep 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में एक बार फिर आसमानी आफत का कहर दिखने वाला है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बिहार में कल का मौसम की बात करें तो बारिश के साथ वज्रपात और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। पूरे राज्य में आंधी-बिजली और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 सितंबर से दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है, खासकर पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में मौसम विभाग ने स्थानीय लोगों से सावधान और सतर्क रहने की अपील की है। अगर अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो दक्षिण राजस्थान के मध्य भागों पर बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र, 7 सितंबर की सुबह तक दक्षिण राजस्थान और उससे सटे उत्तरी गुजरात के ऊपर एक अवदाब में परिवर्तित होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026