---Advertisement---

Ranchi News: IIM Ranchi ने किया IPM के तीसरे बैच का ऐलान, सोमवार से शुरू होंगी कक्षाएं

Ranchi News: भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) के तीसरे बैच की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 19, 2023 1:36 अपराह्न | Updated: अगस्त 19, 2023 5:15 अपराह्न

Ranchi News
Follow Us
---Advertisement---

Ranchi News: भारतीय प्रबंधन संस्थान, रंची (IIM Ranchi) ने इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) के तीसरे बैच की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही शुक्रवार (18 अगस्त) से नए सत्र की शुरुआत हो गई है।

अब सोमवार से इसकी कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को आईआईएम रांची में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेजर जनरल विकास चौधरी और जीसीओ दीपाटोली आर्मी कैंट ने दीप प्रज्वलित कर की।

मेजर विकास चौधरी ने IIM के महत्व पर दिया जोर

छात्रों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल विकास चौधरी ने IIM जैसे संस्थानों के महत्व के बारे में बता की। उन्होंने कहा कि आज का युग तेजी से बदल रहा है। हमें ये समझना होगा की आज की भागदौड़ भरी इस दुनिया में लोगों क्या चाहते हैं ? हमारी जरूरतें और आवश्यकताएं क्या हैं।

IIM जैसे संस्थान आपके इन्ही सवालों का जवाब हैं। ये आपको आत्मनिरीक्षण, आवश्यक चरित्र गुणों यानी नैतिक साहस और सम्मान का निर्माण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि आपको एक बेहतर और अच्छा नागरिक बनकर देश के विकास में अपना योगदान देना है।

निदेशक प्रो. दीपक कुमार ने छात्रों को किया प्रेरित

इसके बाद आईआईएम रांची के निदेशक प्रो. दीपक कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को गहनता से सोचने और एक अनूठी यात्रा में नई भूमिकाएं और रास्ते तलाशने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्रों से पारंपरिक ज्ञान को चुनौती देने और उसकी सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया।

इसके बाद उन्होंने IIM रांची की शैक्षणिक उत्कृष्टता के बारे में छात्रों को बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र पहुंचे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026