---Advertisement---

Independence Day 2024: कोलकाता रेप केस पर पीएम मोदी ने जाहिर किया अपना गुस्सा, कहा ‘आक्रोश है…,’ जानें पूरी डिटेल

Independence Day 2024: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। गौरतलब है कि देश का अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 15, 2024 11:07 पूर्वाह्न

Independence Day 2024
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2024: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। गौरतलब है कि देश अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। पीएम मोदी ने लगातार 11वीं बार दिल्ली के लाल किला से झंडा फहराया है। लाल किले के परिसर से पीएम मोदी ने देश के नाम अपना संबोधन किया। इसी बीच कोलकाता में हुई घटना पर भी पीएम मोदी ने अपनी नाराजगी जाहिर की। मालूम हो कि हाल ही में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इसे लेकर पूरे देश में गुस्सा है। इसी बीच पीएम मोदी ने महिलाओं की सुरक्षा के लेकर अहम जानकारी प्रदान की है।

पीएम मोदी ने जताया दुख

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि “मैं आज लाल किले से एक बार फिर अपना दर्द व्यक्त करना चाहता हूं। एक समाज के तौर पर हमें महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों के बारे में गंभीरता से सोचना होगा – देश में इसके खिलाफ आक्रोश है। मैं इस आक्रोश को महसूस कर सकता हूं।

देश, समाज, राज्य सरकारों को इसे गंभीरता से लेना होगा। महिलाओं के खिलाफ अपराधों की शीघ्र जांच हो, इन राक्षसी कृत्यों को अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिले यह समाज में विश्वास पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण है”।

डर पैदा करना बेहद जरूरी

उन्होंने आगे कहा कि “मैं यह भी कहना चाहूंगी कि जब भी महिलाओं के साथ बलात्कार या अत्याचार की घटनाएं होती हैं तो उसकी व्यापक चर्चा होती है। लेकिन जब ऐसे राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति को सजा मिलती है तो यह बात खबरों में नहीं बल्कि एक कोने तक ही सीमित रह जाती है। समय की मांग है कि सजा पाने वालों पर व्यापक चर्चा की जाए ताकि यह पाप करने वाले समझें कि इससे फांसी होती है। मुझे लगता है कि यह डर पैदा करना बहुत ज़रूरी है।”

भीड़ ने अस्पताल पर किया हमला

आपको बता दें कि बीते दिन यानि 14 अगस्त की रात को आरजी कर मेडिकल कॉलेज अचानक भीड़ घुस गई। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के अंदर तोड़फोड़ की। बुधवार देर रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हिंसा भड़कने पर कोलकाता पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026