---Advertisement---

LAC पर सैन्य गतिरोध के बाद भारत का तल्ख रुख! India-China Relation को लेकर विदेश सचिव की खरी-खरी; Xi Jinping पर उठे सवाल

India-China Relation की गंभीरता और जरूरतों को देखते हुए भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपना पक्ष रखा है। चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए भारतीय विदेश सचिव ने खरी-खरी बात रखते हुए अपना तल्ख रुख स्पष्ट किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अप्रैल 2, 2025 11:47 पूर्वाह्न

India-China Relation
Follow Us
---Advertisement---

India-China Relation: संबंधों पर जमी बर्फ पिघलने का नाम नहीं ले रही। वास्तविक नियंत्रण रेखा या LAC पर कथित रूप से बढ़ी सैन्य गतिविधियों पर भारत की पैनी नजर है। यही वजह है कि भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री लगातार मामले की मॉनिटरिंग में जुटे हैं। बीते दिन विदेश सचिव ने चीन और भारत के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने इंडियाृटीन रिलेशन को तवज्जो देते हुए तल्ख भाव में LAC पर सैन्य गतिरोध का जिक्र किया। India-China Relation को लेकर बगैर किसी लाग-लपेट के अपनी बात रखते हुए विक्रम मिस्री ने कहा कि आगे का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन हम चलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में भारत की ओर से ये स्पष्ट है कि Xi Jinping चाहें जो तरकीब आजमा लें, भारत उससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

India-China Relation को लेकर विदेश सचिव की खरी-खरी

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जैसे को तैसा वाला जवाब देते हुए कहा कि इंडिया-चीन रिलेशन के लिए आगे का रास्ता कठिन हो सकता है, लेकिन हम चलने के लिए तैयार हैं। भारत का ये रुख दर्शाता है कि सरकार अब ईंट का जवाब पत्थर से देने की स्थिति में है। विदेश सचिव ने ये भी कहा कि “पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंध एक कठिन दौर से गुजरे हैं, लेकिन हमारे नेताओं के मार्गदर्शन और राजनीतिक नेतृत्व, हमारे सैन्य नेताओं और हमारे राजनयिकों के अथक प्रयासों के कारण हमने कई मुद्दों को सुलझाया है। सीमा क्षेत्रों में शांति और सौहार्द हमारे समग्र द्विपक्षीय राष्ट्रों के सुचारू विकास के लिए महत्वपूर्ण है। India-China अपने द्विपक्षीय संबंधों के लिए एक रोडमैप तैयार करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

विदेश सचिव का रुख साफ है कि India-China Relation पर उसकी नजर बारीकी से बनी हुई है। LAC पर सैन्य गतिविधियां हों या अन्य मुद्दे, भारत हर मोर्चे को संभालने के लिए पूरी तरह से तैयार बैठा है।

इशारों-इशारों में Xi Jinping पर उठे सवाल

नाम लिए बगैर ही विदेश सचिव ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। विक्रम मिस्री ने कहा कि “India-China Relation को रफ्तार देने के लिए आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और हितों जैसे त्रिस्तरीय सूत्र को बनाए रखने की जरूरत है। चीन और भारत दोनों ही प्राचीन सभ्यताएं, प्रमुख विकासशील देश और वैश्विक दक्षिण के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। ऐसे में दोनों देशों के बीच संबंध बनाए रखना बेहद जरुरी है।” विदेश सचिव ने यहां इशारों-इशारों में ही चीनी राष्ट्रपति की भूमिका पर सवाल उठाते हुए त्रिस्तरीय सूत्र बनाए रखने का सुझाव दे दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026