---Advertisement---

Indian Army: कर्नल गीता राणा ने इस खास उपलब्धि को पाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली महिला अफसर

बॉर्डर पर तैनात भारतीय सेना में शामिल बेटियां देश की सुरक्षा बखूबी तरीके से कर रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इस खास उपलब्धि को पाकर इतिहास रच दिया है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: मार्च 9, 2023 11:48 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indian Army: लड़कियां आज हर क्षेत्र में तरक्की और भारत का नाम रोशन करती हुई दिख रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय सेना में शामिल बेटियां देश की रक्षा के साथ देश का सर गर्व से ऊंचा कर रही हैं। बता दें कि, भारतीय सेना के कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स की कर्नल गीता राणा ने इतिहास रच दिया। कर्नल गीता राणा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की हैं।

इस खास उपलब्धि को किया अपने नाम

भारतीय सेना की कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के अग्रिम मोर्चे पर फील्ड वर्क शॉप को कमांड करने वाली भारतीय सेना की पहली अधिकारी बनी है। इस बात की जानकारी भारतीय सेना के अधिकारियों ने खुद भी है। हाल ही में भारतीय सेना ने महिला अधिकारियों को भी कमांडो की भूमिका में लेने की मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बताया कि, कर्नल गीता राणा पूर्वी लद्दाख के फॉरवर्ड और दूरस्थ इलाके में फील्ड वर्क शॉप की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई है। अभी गीता राणा कॉर्प्स ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड मकैनिकल इंजीनियर्स में कर्नल है।

Also Read: Benefits Of Red Aloe Vera: अनगिनत परेशानियों का एक ही इलाज है लाल एलोवेरा, त्वचा से लेकर बालों को भी बनाता है चमकदार

शांति मिशन के लिए भी महिला सैन्य अधिकारियों को भेजा जाएगा

हाल ही में भारतीय सेना ने महिला सैन्य अधिकारियों के लिए 108 भर्तियां निकाली है जिसमें वह कॉर्प्स ऑफ इंजीनियर्स, ऑर्डिनेंस, इलेक्ट्रोनिक्स एंड मैकेनिकल इंजीनियर्स समेत अन्य शाखाओं की स्वतंत्र यूनिट को कमांड कर सकेंगी। इसी के साथ शांति मिशन के लिए भी महिला सैन्य अधिकारियों को भेजा जा रहा है। आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे भी महिला अधिकारी को सेना में सभी संभव अवसर देने के पक्ष में है। बता दें कि, गीता राणा को यह जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

Also Read: Delhi Cabinet Expansion: आतिशी और सौरभ भारद्वाज आज कैबिनेट में होंगे शामिल , शाम 4 बजे होगा मंत्रिमंडल का विस्तार

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 17, 2026