---Advertisement---

Twitter मामला फिर गर्माया Jack Dorsey के लगाए आरोपों पर भारत सरकार का जवाब, कहा- ‘सब सरासर झूठ’

Jack Dorsey: माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने केंद्र सरकार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। जैक डोर्सी ने भारत सरकार को लेकर बताया कि, किसान आंदोलन के दौरान भारत की तरफ से ट्विटर पर कई अकाउंट को ब्लॉक करने की सिफारिश की गई थी। दरअसल टि्वटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: जून 13, 2023 10:36 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Jack Dorsey: माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी ने केंद्र सरकार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। जैक डोर्सी ने भारत सरकार को लेकर बताया कि, किसान आंदोलन के दौरान भारत की तरफ से ट्विटर पर कई अकाउंट को ब्लॉक करने की सिफारिश की गई थी। दरअसल टि्वटर के को-फाउंडर जैक डोर्सी बताते हैं कि, भारत की आलोचना करने वाले कई टि्वटर हैंडल को ब्लॉक करने के लिए कई बार कहा गया था। इसी कड़ी में अब भारत सरकार अपनी प्रतिक्रियाओं को सामने रखते हुए जैक डोर्सी के आरोपों को झूठा बताते हुए खारिज किया है।

सरकार ने दिया जवाब

जैक डोर्सी द्वारा लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, डोर्सी और उनकी टीम लगाता भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रही थी उनके अनुसार 2020 से 2022 तक कई बड़े नियम तोड़े गए हैं। केंद्र मंत्री द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया कि, ‘यह ट्विटर के इतिहास के उस धुंधले दौर को साफ करने की कोशिश है, जब ट्विटर डोर्सी के कार्यकाल में लगातार भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर रहा था। साल 2020 से लेकर 2022 तक ट्विटर ने भारतीय कानूनों के मुताबिक काम नहीं किया और जून 2022 से भारतीय कानूनों का पालन शुरू किया। किसी को भी जेल नहीं हुई और ना ही ट्विटर को बंद किया गया। डोर्सी के कार्यकाल के दौरान ट्विटर को भारत की संप्रभुता और भारतीय कानूनों को स्वीकार करने में समस्या थी।’

इसे भी पढ़ेः AAP की महारैली कर CM Kejriwal ने भरी हुंकार, अध्यादेश कोे बताया ‘तानाशाही’

कृषि कानून को लेकर हुआ था बवाल

दरअसल 2020 में केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को लाने का फैसला किया था लेकिन कई किसान इस कानून के विरोध में उतर आए थे। किसान कानून के पास होने के बाद पंजाब, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों के किसान सड़क पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। करीब 1 साल तक चले इस किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार ने तीनों किसान कानूनों को वापस लेने का ऐलान किया था। इसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र में तीनों कानूनों को वापस ले लिया गया है।

इसे भी पढेंः Covid Pandemic Report: जांचकर्ताओं ने किया चीन की साजिश का भंडाफोड़, जानें सेना से वुहान लैब में कैसे लीक हुआ कोरोना वायरस?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rashifal 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026