---Advertisement---

Indian Railway: अब अपना कंफर्म टिकट दूसरे यात्री को कर सकेंगे ट्रांसफर, बस इन बातों का रखना होगा ध्यान!

रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट जारी कर, इस में टिकट ट्रांसफर से जुड़े नियमों से लोगों को जागरूक कराया। इसमें रेलवे ने सलमान खान की फिल्म "किसी का भाई किसी की जान" से मिलता जुलता टैगलाइन भी शेयर किया है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि "किसी का टिकट इसी का सफर।"

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 22, 2023 12:46 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indian Railway: भारतीय रेलवे दुनिया का सबसे बड़ा चौथा रेलवे नेटवर्क है। ऐसे में इसमें हर रोज लाखों करोड़ों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए रेलवे अक्सर कई तरह के नियम और स्कीम लागू करती रहती है। इसी कड़ी में रेलवे यात्रियों के लिए एक गुड न्यूज़ लेकर आई है।

वेस्ट नहीं होगा अब ट्रेन का टिकट

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि, आपने ट्रेन की टिकट करा रखी है लेकिन तय तारीख पर किसी ना किसी वजह से आप यात्रा करने में असमर्थ होते हैं। ऐसे में आप यह सोच रहे होंगे कि आपकी टिकट वेस्ट हो जाएगी लेकिन आपको बता दें कि, अब ऐसा नहीं होगा आप इस टिकट को अपने किसी भी करीबी सदस्य के नाम ट्रांसफर कर सकते हैं जिसके बाद आप की जगह वह सदस्य ट्रेन में आराम से सफर कर सकता है। हलाकी ऐसा करने के लिए आपके पास कुछ पर्याप्त डॉक्यूमेंट होना जरूरी है।

किसी का टिकट इसी का सफर

इसी कड़ी में रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट जारी कर, इस में टिकट ट्रांसफर से जुड़े नियमों से लोगों को जागरूक कराया। इसमें रेलवे ने सलमान खान की फिल्म “किसी का भाई किसी की जान” से मिलता जुलता टैगलाइन भी शेयर किया है उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “किसी का टिकट इसी का सफर।”

Also Read: आ गया कम कीमत में फ्लैगशिप स्मार्टफोन, Honor X50i में 100MP कैमरा और 19GB की रैम के साथ गजब के स्पेसिफिकेशन्स

करीबी रिश्तेदार के नाम करवा सकते है टिकट ट्रांसफर

रेलवे ने अपने परिवार के करीबी सदस्य के नाम पर टिकट सांसद करने की प्रक्रिया बताई। बता दें कि, अगर आपको अपने किसी करीबी रिश्तेदार के नाम पर टिकट ट्रांसफर करानी है तो ऐसा आप सिर्फ ट्रेन डिपार्चर के 24 घंटे पहले ही कर सकते हैं। यह टिकट आप सिर्फ अपने पिता, मां, भाई, बहन, बेटा,बेटी, पति पत्नी के नाम पर ही ट्रांसफर करा सकते हैं। इसी के साथ रेलवे की टिकट को ट्रांसफर कराने के लिए आपके पास रेलवे द्वारा जारी किए गए सभी डाक्यूमेंट्स होना अनिवार्य है। ऐसे में आपको दोनों पैसेंजर की आईडी, ब्लड रिलेशन कॉपी और टिकट की कॉपी नजदीकी पीआरएस काउंटर चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर के जमा करानी होगी।

इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

अपने फैमिली मेंबर के नाम टिकट ट्रांसफर कराने के लिए आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आप टिकट का प्रिंट आउट ले लें। इसके बाद आप रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाएं। आप यहां जिसके नाम टिकट ट्रांसफर करना है उसका आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड जमा करवा दें और काउंटर से टिकट को ट्रांसफर करने के लिए एप्लीकेशन दे दें।

Also Read: Ben Stokes Injury Update: CSK को बड़ा झटका, बेन स्टोक्स की रिकवरी पर हेड कोच का बड़ा बयान, बीच सीजन में छोड़ सकते हैं साथ!

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026