---Advertisement---

Indian Railways: रक्षाबंधन और तीज पर तत्काल ट्रेन बुक करने के लिए इस एप का करें इस्तेमाल, कुछ ही समय में हो जाएगी बुक

Indian Railways: रक्षाबंधन की खास मौके पर कुछ लोग अपने घर जाते हैं। इसी बीच वह अपनी ट्रेन टिकट भी बुक करते हैं। यदि आप घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं और आपको टिकट कंफर्म नहीं होती है तो आप इस तरीके से अपनी तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 3, 2023 12:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indian Railways: रक्षाबंधन की खास मौके पर कुछ लोग अपने घर जाते हैं। इसी बीच वह अपनी ट्रेन टिकट भी बुक करते हैं। यदि आप घर जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक करते हैं और आपको टिकट कंफर्म नहीं होती है तो आप इस तरीके से अपनी तत्काल ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी वेबसाइट के अलावा आप एक ऐप के जरिए भी अपनी टिकट आसानी से बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

पेटीएम से इस तरह होगी ट्रेन टिकट बुक

बता दें कि आप पेटीएम के जरिए भी आसानी से अपनी तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको पेटीएम अकाउंट लॉग इन करना होगा। उसके बाद तत्काल टिकट बुक करने के लिए कंटिन्यू करें। पेटीएम पर एसी क्लास के लिए सुबह 10:30 बजे और नॉन एसी क्लास के लिए सुबह 11:30 बजे से टिकट बुक कराने के लिए विंडो ओपन की जाती है। इसके लिए आपको टिकट बुकिंग के लिए ट्रेन टिकट ऐप पर क्लिक करें और बोर्डिंग सोर्स और डेस्टिनेशन की डिटेल्स फिल करें। इसके बाद अपनी तारीख सेलेक्ट करने के बाद आपकी टिकट कंफर्म हो जाएगी।

24 घंटे पहले बुक करनी होगी टिकट

बता दें कि तत्काल टिकट जर्नी डेट से 24 घंटे पहले बुक की जाती है। यदि आप तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको 1 दिन पहले अपनी जानकारी डालनी होगी। तारीख तय करने के बाद अपनी ट्रेन सिलेक्ट करें और फिर कोटा सेलेक्ट करने के बाद तत्काल पर टैप करें। इसके बाद पैसेंजर डिटेल्स भी पूरी करें। सही ईमेल आईडी और कांटेक्ट नंबर दर्ज करने के बाद आपको ई टिकट रिसीव होगा। इस प्रोसेस के जरिए आप पेमेंट करें और फिर आपकी टिकट भी बुक हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026