---Advertisement---

Indigo: तकनीकी दिक्कत के कारण इंडिगो यात्रियों की बढ़ी परेशानी! चेक-इन, टिकट बुंकिग समेत कई सेवाएं बांधित; पढ़ें रिपोर्ट

Indigo: भारतीय एयरलाइन, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक इंडिगो (Indigo) के नेटवर्क मे तकनीकी दिक्कत (System Outage) के कारण टिकट बुकिंग (Booking System), चेक-इन समेत कई सेवाएं बांधित हुई हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 5, 2024 3:21 अपराह्न

Indigo
Follow Us
---Advertisement---

Indigo: भारतीय एयरलाइन, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के मुताबिक इंडिगो (Indigo) के नेटवर्क मे तकनीकी दिक्कत (System Outage) के कारण टिकट बुकिंग (Booking System), चेक-इन समेत कई सेवाएं बांधित हुई हैं। इस अस्थाई दिक्कत (System Slowdown) के कारण यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइन की ओर से एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। इस ऐडवाइजरी के तहत इंडिगो एयरलाइन (Indigo Airline) ने यात्रियों से थोड़ा धैर्य धारण रखने की अपील की है।

Indigo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

भारतीय एयरलाइन इंडिगो (Indigo) में आई तकनीकी दिक्कत (System Outage) के बीच ही ट्रैवल एडवाइजरी जारी की गई है। इंडिगो (Flight Operations) के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर स्पष्ट किया है कि “वर्तमान में एयरलाइन अपने नेटवर्क पर एक अस्थायी तकनीकी दिक्कत का अनुभव कर रही है। जिससे वेबसाइट और बुकिंग प्रणाली प्रभावित हुई है। परिणामस्वरूप, ग्राहकों (IndiGo passengers) को प्रतीक्षा समय में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें धीमी चेक-इन और हवाई अड्डे पर लंबी कतारें (Long Queues at Airports) शामिल हैं।”

इंडिगो की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि “हमारी टीम हर किसी की सहायता करने और सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध और पूरी तरह से समर्पित है। आश्वस्त रहें, हम यथाशीघ्र स्थिरता और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लगन से काम कर रहे हैं।” इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील के साथ असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है।

Bengaluru Airport पर मची अफरा-तफरी

भारतीय एयरलाइन इंडिगो (Indigo) के सिस्टम में आई तकनीकी दिक्कत के कारण हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी मचने की खबर है। यात्री टिकट बुकिंग से लेकर चेक-इन व अन्य कई कारणों से परेशान नजर आ रहे हैं। ‘मिडल क्लास पायलट’ नामक एक्स हैंडल यूजर की ओर से जारी वीडियो पोस्ट के अनुसार बेंगलुरु (Bengaluru Airport) के इंडिगो काउंटर टी1 पर यात्रियों की भरमार है। यात्री टिकट बुकिंग और चेक-इन के लिए जूझते नजर आ रहे हैं। हालाकि इन सबके बीच इंडिगो की ओर से ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से संयम बरतने की अपील की गई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026