---Advertisement---

Israel Gaza War: बड़ी खबर! लेबनान से मिसाइल हमले में 1 भारतीय व्यक्ति की मौत, 2 अन्य घायल; जानें पूरी खबर

Israel Gaza War: लेबनान से दागी गई एक एंटी टैंक मिसाइल इजरायल के उत्तरी सीमावर्ती समुदाय मार्गालियट के पास एक बगीचे में जा गिरी। जिसके कारण एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह घटना सोमवार की है। तीनों भारतीय केरल के रहने वाले ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 5, 2024 10:56 पूर्वाह्न

Israel Gaza War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Gaza War: लेबनान से दागी गई एक एंटी टैंक मिसाइल इजरायल के उत्तरी सीमावर्ती समुदाय मार्गालियट के पास एक बगीचे में जा गिरी। जिसके कारण एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक यह घटना सोमवार की है। तीनों भारतीय केरल के रहने वाले है। बचाव सेवा मैगन डेविड एडोम(एमडीए) के प्रवक्ता जकी हेलर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मिसाइल ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे इजराइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में मोशव(सामूहिक कृषि समुदाय) मार्गालियट में एक बगान पर हमला किया।

Israel Gaza War: तीनों भारतीय केरल के रहने वाले

Israel-Gaza War
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

आपको बता दें कि मृतक की पहचान केरल के कोल्लम के पटनीबिन मैक्सवेल के रूप में की गई है। अधिकारियों के मुताबिक इस घटना में अन्य दो व्यक्ति बुश जोसेफ जार्ज और पॉल मेल्विन घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चेहरे और शरीर पर चोट लगने के बाद जॉर्ज को पेटा टिकवा के बेइलिंसन अस्पताल ले जाया गया।

जहां उनका ऑपरेशन किया गया उनकी हालत में सुधार हो रहा है, और उन्हें निगरानी में रखा गया है। मेल्विन मामूली रूप से घायल हो गए और उन्हें उत्तरी इज़राइली शहर सफ़ेद के ज़िव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Israel Gaza War) वह केरल के इडुक्की जिले से हैं। गौरतलब है कि एमडीए ने पहले कहा था कि हमले में एक विदेशी कर्मचारी की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।

Israel Gaza War: इजरायल ने दिया मुहतोड़ जवाब

इज़राइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने प्रक्षेपण स्थल पर तोपखाने से गोलाबारी करके जवाब दिया।आईडीएफ ने यह भी कहा कि उसने हिजबुल्लाह परिसर पर हमला किया, जहां समूह के सदस्य दक्षिणी लेबनान के चिहिने शहर में एकत्र हुए थे, और आयता राख-शब में हिजबुल्लाह से संबंधित एक अन्य स्थल पर हमला किया गया। गौरतलब है कि Israel Gaza War में हिजबुल्लाह 8 अक्टूबर से यह कहते हुए इजराइल के उत्तरी समुदायों और सैन्य चौकियों पर हमले कर रहा है कि वह गाजा का समर्थन करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026