---Advertisement---

पटाखों की गूंज के बीच Farooq Abdullah पर फायरिंग! दशक भर से कत्ल का मंसूबा पाले बैठे आरोपी का कबूलनामा हैरान करेगा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम Farooq Abdullah पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी कमल सिंह जम्वाल का कबूलनामा सुन लोगों को हैरानी हो सकती है। आरोपी निजी कारणों से पिछले 20 वर्षों से 88 वर्षीय फारूक अब्दुल्ला का कत्ल करना चाहता था।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2026 10:41 पूर्वाह्न

Farooq Abdullah
Follow Us
---Advertisement---

Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ व वयोवृद्ध नेता पर जानलेवा हमले की कोशिश नाकाम हुई है। यहां बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, बीती रात फारूक अब्दुल्ला पर एक शादी समारोह के दौरान जानलेवा हमले की कोशिश हुई।

आरोपी कमल सिंह जम्वाल ने पटाखों की गूंज और डीजे की धुन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री पर गोली चला दी। दशक भर से ज्यादा समय से फारूक अब्दुल्ला का कत्ल करने का मंसूबा लिए बैठे आरोपी नुकसान पहुंचाने में असफल रहा। आरोपी ने अपना अपराध कबूल लिया है और बताया है कि क्यों वो फारूक अब्दुल्ला को जान से मारना चाहता था।

पूर्व सीएम Farooq Abdullah के कत्ल का मंसूबा पाले बैठे आरोपी का कबूलनामा हैरान करेगा!

जम्मू के पुरानी मंडी निवासी कमल सिंह जम्वाल ने पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग की। बुधवार की रात फारूक अब्दुल्ला जम्मू के ग्रेटर कैलाश स्थित रॉयल पार्क में आयोजित एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। यहीं 63 वर्षीय कमल सिंह ने अपने लाइसेंसी असलहे से फारूक अब्दुल्ला पर गोली चला दी। उसने अपना अपराध कबूल भी किया।

आरोपी ने बताया कि वो निजी कारणों ने फारूक अब्दुल्ला को लगभग 20 सालों से मारना चाहता था। हालांकि, उसे मौका नहीं मिल रहा था। इसी क्रम में उसने अपने चचेरे भाई शत्रुजीत सिंह के बेटे की शादी में पूर्व सीएम को देखा और लौटते समय उन पर गोली चला दी। आरोपी के चेहरे पर अपराध का जरा भी शिकन नहीं नजर आया। फिलहाल कमल सिंह पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।

पटाखों की गूंज और डीजे की धुन के बीच चलाई गोली!

हमलावर ने पटाखों की गूंज और डीजे की धुन का फायदा उठाते हुए सुरक्षा घेरे को भेद दिया। वो फारूक अब्दुल्ला को करीब पहुंचने में कामयाब रहा और कनपटी से सटाकर गोली चलाई। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उसे तत्काल दबोच लिया जिससे गोली हवा में चली गई। आरोपी कमल सिंह जम्वाल पूर्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर पुरानी मंडी के वार्ड 11 से पार्षद का चुनाव लड़ चुका है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पूछताछ का दौर जारी है। इस घटना के बाद डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी, सीएम उमर अब्दुल्ला के सलाहकार नासिर असलम वानी समेत तमाम नेताओं ने चिंता व्यक्त की है। फिलहाल फारूक अब्दुल्ला सुरक्षित बताए जा रहे हैं। आसार है कि वे आज मीडिया से वार्ता कर घटनाक्रम पर अपना पक्ष रखें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026